‘सपना सच करने निकली थी माधुरी, क्या पता था आएगी मनहूस ख़बर’, युवती की मौत पर बिखर गए परिजन
Road Accident In Nalanda: बिहार के विभिन्न ज़िलों में बुधवार (7 अगस्त) को पुलिस भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। प्रदेश के नालंदा ज़िले से भी बारखुर्द गांव की एक बेटी पुलिस बनने का सपना लेकर भाई के साथ शेखपुरा ज़िले में परीक्षा देने निकली थी। लेकिन दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई।
सुबह सात बजे के क़रीब बाइक से पुलिस भर्ती परीक्षा देने अभ्यर्थी माधुरी कुमारी अपने भाई के साथ निकली थी। परीक्षा देने जाने के क्रम में चौहान मोड़ (नूरसराय थाना क्षेत्र) के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस बनने का सपना लिए आंखों ने भाई को अपनी आंखों के सामने दम तोड़ते देखा।

माधुरी कुमारी की भी हालत काफी नाज़ुक बनी हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से युवती माधुरी को पटना रेफर कर दिया गया। वहीं डॉक्टरों ने बारखुर्द गांव निवासी देवानंद पासवान के 24 वर्षीय बेटे तूफान कुमार को मृत घोषित कर दिया। मृ
हादसे की ख़बर मिलने के बाद देवानंद परिवार समेत पूरे गांव में मातम पसरा है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं हादसे के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर मौक़े से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर चालक और वाहन मालिक की शिनाख्त करने में जुट गई है।
पीड़ित परिवार के लोगों ने कहा कहा कि भाई अपनी बहन का सारथी बनकर, पुलिस भर्ती परीक्षा दिलवाने के लिए माधुरी को शेखपुरा ले जाने के लिए निकला था। क्या पता था कि खुशखबरी की जगह मनहूस ख़बर आएगी। उन्होंने बताया कि माधुरी बचपन से ही पढ़ने में काफी ज़हीन (तेज़) थी।
माधुरी को पुलिस बनने का बचपन से ही शौक था, पिछले साल भी परीक्षा दी थी लेकिन कामयाबी नहीं मिली थी। इस उसने बहुत ही यकीन के साथ कहा कि पुलिस की वर्दी ज़रूर पहनेगी, मगर आज माधुरी का ख्वाब अधूरा रह गया। इस पूरे मामले में नूरसराय थाना प्रभारी रजनीश कुमार ने मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications