RJD Vidhansabha March: सड़कों पर RJD का हंगामा, हिरासत में लिए गए तेजस्‍वी-तेज प्रताप

पटना। विधानसभा मार्च के दौरान राजद की गुंडई सड़कों पर साफ नजर आई। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद ने सरकार के खिलाफ विधानसभा मार्च निकाला है। मार्च के दौरान डाकबंगला चौराहे पर पुलिस और राजद कार्यकर्ताओं के बीच जमकर भिड़ंत हुई है। इसमें राजद कार्यकर्ताओं ने एक पुलिसकर्मी का सिर भी फोड़ दिया। राजद कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई झड़प में एक पत्रकार का भी सिर फूट गया। पुलिस ने हालात को बिगड़ता देख लाठीचार्ज कर दिया।

Recommended Video

      Bihar: रोजगार को लेकर RJD की हुंकार, पुलिस ने किया Water Cannon का इस्तेमाल | वनइंडिया हिंदी
      rjd worker did ruscus during vidhansabha march

      दुकान और मार्केट में छिपे कार्यकर्ताओं को खोज-खोज कर पीटा। राजद के कार्यकर्ताओं ने जमकर तोड़फोड़ की। राजद के कार्यकर्ता झोला में भर कर पत्थर और ईंट के टुकड़े लेकर आए थे। डाकबंगला चौराहे पर करीब दो घंटे बाद ट्रैफिक चालू हो पाया। राजद के विधानसभा मार्च के चलते पूरे शहर में जाम की समस्या हो गई थी, जिसमें कई एंबुलेंस भी फंसी रही। लाठीचार्ज के बाद भी राजद कार्यकर्ता जब नहीं माने तो पुलिस ने गिरफ्तारी शुरू कर दी। कार्यकर्ताओं को बस से भर कर कोतवाली थाना ले जाया गया।

      नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और तेजप्रताप सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी। वहीं मार्च को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा मार्च के जरिये हम सरकार को आईना दिखाएंगे। चुनाव के वक्त घोषणापत्र में सरकार ने कई वादे किये थे। 19 लाख युवाओं को रोजगार दिलाने का वादा किया था। लेकिन कई महीने बीत गए, रोजगार का कहीं अता-पता नहीं है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+