Lok Sabha Polls: 'वे सिर्फ हिंदू और मुसलमानों को लड़ा रहे', अमित शाह के बयान पर तेजस्वी यादव का जवाब

Lok Sabha Polls: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर आरजेडी तेजस्वी यादव ने कहा कि ये लोग मुद्दे पर बात नहीं करेंगे और बिहार की प्रगति पर बात नहीं करेंगे। हम गृह मंत्री से पूछना चाहते हैं कि क्या आपने बिहार के लिए किए गए सभी वादे पूरे कर दिए हैं?

आप यह नहीं बता रहे हैं कि आपने कितनी नौकरियां दीं, आप अग्निवीर योजना क्यों लाए? आपने महंगाई क्यों नहीं खत्म की? मंत्री ने दो महीने पहले कहा था कि नीतीश कुमार के लिए बीजेपी के दरवाजे बंद हैं, फिर दरवाजे कब और कैसे खुले?... वे सिर्फ हिंदू और मुसलमानों को लड़ा रहे हैं।

RJD Tejashwi Yadav

आपको बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को बिहार दौरे पर गया पहुंचे थे। यहां शाह ने कांग्रेस को जमकर घेरा। साथ ही शाह ने लालू और सोनिया गांधी के राम मंदिर टकराव को भी उजागर किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बना, जिसे लालू यादव और सोनिया गांधी लंबे समय तक लटकाते रहे।

शाह ने यह भी कहा कि कश्मीर हमारा है। धारा 370 के प्रावधानों को खत्म किया गया। शाह ने कहा कि हालांकि, लालू यादव और विपक्षी गठबंधन इंडिया वाले इसे नहीं हटाने देना चाहते थे। हमने इसके साथ ही कश्मीर में आतंकवाद का खात्मा कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+