बिहार चुनाव से पहले राजद की राह में महागठबंधन के दल ही बने रोड़ा, सहनी ने डिप्टी CM पद का दावा ठोका
पटना। बिहार विधानसभा के चुनाव इसी वर्ष होंगे। ऐसे में यहां सियासी दलों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। एनडीए में नीतीश कुमार की जदयू व चिराग पासवान की पार्टी लोजपा की तल्खी के बीच अब महागठबंधन में तल्खी सामने आ रही है।
महागठबंधन में राजद ने पहले से ही ऐलान कर रखा है कि वह 160 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। वहीं, महागठबंधन की दूसरे बड़ी पार्टी कांग्रेस ने 90 से ज्यादा सीटों की डिमांड की है। अब इसी अलायंस से जुड़ी विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने भी राजद का माथा ठनका दिया है। सहनी ने बिहार में खुद को उप मुख्यमंत्री के लिए फिट बताया है।

उप मुख्यमंत्री के पद का दावा ठोकते हुए सहनी ने कहा कि ''हमारी पार्टी का 15 प्रतिशत वोट बैंक है, तो हम जिसके साथ रहेंगे, उसकी बिहार में सरकार बनेगी। ऐसे में अति पिछड़ा वर्ग के तहत हमें डिप्टी सीएम बनाया जाए। हम मजबूत हैं तो दावा क्यों नही कर सकते।''
सहनी एनडीए से मिल रहे ऑफर के सवाल पर कहा कि जो मजबूत होता है उसे हर जगह से ऑफर आता है। अब हम यहां बिहार की लड़ाई लड़ रहे हैं। इस बार उप मुख्यमंत्री हमारा बने तो अच्छी होगी।
मुकेश सहनी के उप मुख्यमंत्री पद के लिए दावा ठोकने से राजद में तेजस्वी यादव की टेंशन बढ़ गई है। वह खासतौर पर इसी पद के इंतजार में हैं कि, जब बिहार में अगली सरकार राजद की बने तो डिप्टी सीएम वो ही हों। तेजस्वी का माथा इसलिए भी ठनक रहा है क्योंकि, भाकपा-माले की ओर से करीब 50 सीटें मांगी गई हैं। जबकि, बिहार में कुल सीटों की संख्या 243 है। यदि सभी पार्टियां अपने मुताबिक सीटों की मांग करती रहीं तो 243 सीटों के भीतर इस तरह की मांग का निपटारा मुश्किल है।












Click it and Unblock the Notifications