तेज प्रताप ने 9 पत्रकारों को भेजा 50 करोड़ की मानहानि की नोटिस, ट्वीट कर दी जानकारी
पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और राज्य की हसनपुर सीट से विधायक तेज प्रताप यादव ने नौ पत्रकारों के खिलाफ 50 करोड़ की मानहानि का नोटिस भेजा है। तेज प्रताप यादव ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। तेज प्रताप की तरफ से सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता नवल किशोर झा ने यह नोटिस तैयार किया है। इस नोटिस में नौ लोगों का नाम है जो अलग-अलग चैनलों और वेबसाइटों में बतौर पत्रकार काम करते हैं।
Recommended Video

जिन पत्रकारों के खिलाफ मानहानि नोटिस भेजा है उनमें वेद प्रकाश (द एक्टिविस्ट), प्रशांत राय (जनता जंक्शन), अलोक (लाइव सिटी), सुजीत कुमार (आजतक), मुकेश (एएनआई), गणेश (फर्स्ट बिहार), प्रकाश कुमार (रिपब्लिक भारत), प्रकाश कुमार (एबीपी न्यूज़) और कन्हैया बेल्लारी (न्यूज़ बात) के नाम शामिल हैं।
बता दें कि कुछ दिन पूर्व तेज प्रताप ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो द एक्टिविस्ट के पत्रकार वेद प्रकाश को दौड़ाते हुए नजर आ रहे हैं और उनकी पोल खोलने का दावा कर रहे हैं। वीडियो में पत्रकार तेज प्रताप के आवास में उनका इंटरव्यू लेने आए, तेज प्रताप पत्रकार को पहले बाहर कैमरा रखने और फिर बातचीत करने के लिए कहते हैं।
इसके बाद वीडियो में देखा जा सकता है कि इंटरव्यू लेने की बजाय पत्रकार वेद प्रकाश कैमरा बाहर रखने के बहाने वहां से भाग जाते हैं. तेज प्रताप अपने आवास से बाहर आकर पत्रकार का पीछा करते हैं और इंटरव्यू लेने के लिए कहते हैं, लेकिन पत्रकार वहां अपनी गाड़ी में बैठकर निकल जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications