होली पर लालू के 'लाल' का हुड़दंग! स्कूटी पर बैठ CM आवास के आगे धमाल, अब पुलिस ने लिया ये एक्शन
Tej Pratap Yadav: राजद नेता और विधायक तेज प्रताप यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं। कभी अपने बयानों तो कभी अपने अनोखे अंदाज की वजह से चर्चा में रहने वाले तेज प्रताप इस बार एक अलग वजह से खबरों में हैं। मामला उनके सुरक्षाकर्मी से जुड़ा है, जो सार्वजनिक स्थान पर वर्दी में डांस करते नजर आए।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप खुद सुरक्षाकर्मी को डांस करने के लिए कह रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पटना पुलिस ने इस पर संज्ञान लिया और तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने न केवल सुरक्षाकर्मी को ड्यूटी से हटा दिया, बल्कि तेज प्रताप यादव की स्कूटी का भी चालान काट दिया।

वर्दी में डांस करने पर सुरक्षाकर्मी हटाए गए
पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने जानकारी दी कि कांस्टेबल दीपक कुमार, जो विधायक तेज प्रताप यादव के साथ थे, सार्वजनिक स्थान पर वर्दी में डांस करते देखे गए। इस मामले में उन्हें सुरक्षा ड्यूटी से हटा दिया गया और उनकी जगह एक अन्य कांस्टेबल को तैनात किया गया है। पुलिस ने उन्हें "लाइन क्लोज" भी कर दिया है।
ये भी पढ़ें: Bihar: पुलिसकर्मी से तेज प्रताप यादव ने लगवाए 'ठुमके', भड़के BJP-JDU नेता, जानिए किसने क्या कहा?
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में तेज प्रताप यादव मंच से सुरक्षाकर्मी का नाम लेते हुए उन्हें डांस करने के लिए कह रहे हैं। तेज प्रताप मजाक में कहते हैं, "डांस नहीं करोगे तो सस्पेंड कर दिए जाओगे, बुरा न मानो होली है।"
Patna, Bihar | Traffic police issued a challan of Rs. 4000 against RJD MLA Tej Pratap Yadav for not wearing a helmet while riding a scooter around CM House yesterday. The scooter also had expired insurance and a pollution certificate. https://t.co/dgarLkDlag
— ANI (@ANI) March 16, 2025
बिना हेलमेट स्कूटी चलाने पर 4000 रुपये का चालान
ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि तेज प्रताप यादव बिना हेलमेट स्कूटी चलाते दिखे, जिसके चलते उनका 4000 रुपये का चालान काटा गया है। स्कूटी का बीमा और प्रदूषण प्रमाण पत्र भी समाप्त हो चुका था।
सीएम आवास पहुंचे थे तेज प्रताप
15 मार्च को होली के मौके पर तेज प्रताप यादव ने अपने सरकारी आवास पर होली मिलन समारोह के बाद स्कूटी से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास का दौरा किया था। वहां पहुंचने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री को "पलटू चाचा" कहकर संबोधित किया था। अब इस मामले में स्कूटी का चालान काटा गया है।
स्कूटी किसी और के नाम पर रजिस्टर्ड
ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि जिस स्कूटी को तेज प्रताप यादव चला रहे थे, वह मोहम्मद कमरुद होदा के नाम पर रजिस्टर्ड है। पुलिस ने बिना हेलमेट स्कूटी चलाने पर कार्रवाई करते हुए चालान जारी कर दिया है।
ये भी पढ़ें: Jobs in Bihar: बिहार में निकली बंपर भर्ती, 10 हजार से ज्यादा पदों पर नौकरी, मिलेगी तगड़ी सैलरी, देखें डिटेल्स












Click it and Unblock the Notifications