जगदानंद सिंह ने पीएम मैटेरियल पर दिया बयान और RSS पर भी साधा निशाना, कहा- चूड़ी बेचने वालों को मारते हैं

पटना। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह मंगलवार को राजद के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कई बड़े बयान दिये और तेज प्रताप को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि तालिबान नाम नहीं एक संस्कृति है। भारत में RSS तालिबानी हैं ये लोग दाढ़ी काटते हैं। चूड़ी बेचने वाले और पंक्चर बनाने वाले को मारते हैं। इन सबके खिलाफ लालू यादव ने लंबी लड़ाई लड़ी, संघर्ष किया।

Recommended Video

      Lalu Yadav के खास Jagdanand Singh ने RSS को बता दिया Taliban जैसा | RJD | वनइंडिया हिंदी
      rjd state president jagdanand singh statement on nitish kumar and rss

      वहीं नीतीश कुमार के पीएम मैटेरियल वाले मुद्दे पर बयान देते हुए कहा कि मैटेरियल मायने पदार्थ। इसमें जिंदगी है, उसमें गुण है। जो पदार्थ है, वह मैटेरियल है। पदार्थ उलटता- पलटता रहता है। जो रास्ते से विचलित हो जाए वह पदार्थ ही हो सकता है, लालू प्रसाद नहीं हो सकता है। व्यक्तित्व कभी बदलता नहीं। पदार्थ तो कुर्सी के लिए हमेशा उलटता-पलटता रहता है। हमारा तेजस्वी पदार्थ नहीं, एक जीवंत इंसान है। पदार्थ तो वेस्ट मैटेरियल की तरह है।

      वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी पटना पहुंचते ही JDU द्वारा राष्ट्रीय परिषद की बैठक में नीतीश कुमार को PM मटेरियल घोषित करने पर कहा कि यह तो भाजपा वाले तय करें कि 40 सीट वाले को PM मटेरियल योग्यता वाला मानेंगे कि नहीं मानेंगे। वो तो थके हुए मुख्यमंत्री हैं बिहार के। बिहार की दुदर्शा कर दी है उन्होंने। दूसरे और तीसरे नंबर की पार्टी यह डिसाइड करें।

      बता दें कि बीते रविवार को जदयू की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में जो प्रस्ताव पारित हुआ उसके बाद से प्रदेश की सियासी हवा में अब बदलाव नजर आने लगा है। बैठक में सीएम नीतीश कुमार को पार्टी की तरफ से पीएम पद के लिए सटीक उम्मीदवार बताया गया है। वहीं भाजपा के नेताओं का कहना है कि अभी पीएम पद के लिए कोई वैकेंसी नहीं है।

      हालांकि जदयू और भाजपा के नेता इस मुद्दे पर खूब बयानबाजी कर रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा सांसद अजय निषाद ने जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा पर निशाना साधा है। अजय निषाद ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा यादव का दूध और कुशवाहा का चावल लेकर के खीर बना रहे थे। लेकिन खीर पकी नहीं और अब वो घूम फिर कर जदयू में आ गए हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+