RJD के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद ने इस्तीफा दिया, तेज प्रताप के इस बयान से थे आहत

पटना। इन दिनों बिहार की राजनीति में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल और उसके राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष लालू प्रसाद यादव को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष जगदानंद सिंह ने अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया है। जगदानंद सिंह ने बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य को इस्तीफे की वजह बताई है। वहीं बताया जा रहा है कि प्रदेश अध्‍यक्ष जगदानंद सिंह का इस्‍तीफा अभी पार्टी अध्‍यक्ष लालू यादव ने मंजूर नहीं किया है। लालू यादव ने जगदानंद सिंह को पद पर बने रहने को कहा है।

Recommended Video

    RJD में घमासान, Jagdanand Singh ने RJD प्रदेश अध्यक्ष के पद से दिया इस्तीफा | वनइंडिया हिंदी
    rjd state president jagdanand singh resigned from party

    दरअसल, जगदानंद इधर तेजप्रताप यादव द्वारा खुद को टारगेट किए जाने से नाराज चल रहे थे। वहीं इस मामले पर सूत्रों का कहना है कि लालू यादव इस पूरे मसले को बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्‍होंने अपने पुराने साथी जगदानंद सिंह से फिलहाल पद पर बने रहने को कहा है।

    हाल ही में 5 जुलाई को राजद ने पार्टी के 25वां स्थापना दिवस पर ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस दौरान तेज प्रताप यादव ने अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को टारेगट किया था। उन्होंने कहा था कि अंकल मेरे बात पर हाथ उठाकर सहमत नहीं होते हैं।

    बता दें कि दो साल पहले लालू यादव ने पार्टी के नेताओं के विरोध के बावजूद जगदानंद सिंह को पार्टी की कमान सौंपी थी। जगदानंद सिंह लालू परिवार के काफी करीबी माने जाते हैं। वहीं, पार्टी को अपना इस्तीफा भेजने के बावजूद दोपहर तक जगदानंद सिंह पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष के कमरे में बैठे दिखे। मीडिया ने उनसे इस्तीफे को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने बस इतना कहा कि आप जो चाहे चला सकते हैं।

    इसके अलावा उनसे जब पूछा गया कि क्या वो तेजप्रताप यादव के व्यवहार से दुखी हैं तो कहा कि ये सवाल उनसे पूछा जाना चाहिए। इस दौरान मीडिया ने जगदानंद सिंह से उनके इस्तीफे से जुड़े कई और सवाल किए, लेकिन किसी भी सवाल का सीधा जवाब नहीं दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+