सीबीआई ने साक्ष्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया: राजद
पटना। बिहार के बहुचर्चित चारा घोटाले में रांची की विशेष सीबीआई कोर्ट ने लालू यादव को दोषी करार दिया है। कोर्ट 3 जनवरी, 2018 को सजा सुनाएगी। लालू यादव के सजा के ऐलान होने के बाद पार्टी के प्रवक्ता मनोज झा ने एक प्रेस कॉफ्रेंस कर बिहार की नीतीश कुमार सरकार और नरेंद्र मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए है।

मनोज झा ने कहा कि कोर्ट को जो फैसला आया है हम उससे दुखी हैं, लेकिन हम चौंके नहीं हैं। हम बीते 22 सालों से इस चीज को झेल रहे हैं। कोर्ट में तथ्यों को गलत तरीके से पेश किया गया है। इसके सबूत देते हुए मनोज झा ने कहा कि कोर्ट ने जिस व्यक्ति को गवाह बनाया है उन्होंने कोर्ट में कहा था कि उन्हें पैसे की निकासी का फैक्स पटना से आया था। वह फैक्स लालू यादव ने भिजवाया था। वहीं उस समय कई जिलों को बताया गया था कि अवैध पैसे की निकासी हो रही है। यह अलर्ट भी लालू यादव ने भेजा था।
यह देश में पहली बार है जब जिस व्यक्ति ने घोटाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई आज उसे ही घेरा गया है। जो लोग लालू यादव से राजनीतिक तौर पर नहीं लड़ पा रहे हैं वह इसके जरिए लालू को घेरने की कोशिश कर रहे हैं।
मनोज झा ने कहा कि, सीबीआई सरकार के कहने पर काम कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह इस फैसले के खिलाफ उपर कोर्ट में जाएंगे।मनोज झा ने कहा कि उन्हें न्याय व्यवस्था में विश्वास है। लेकिन सीबीआई ने लालू यादव को जानबूझकर फंसाया है। सीबीआई ने साक्ष्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया। उन्होंने कहा कि इस सब के पीछे भाजपा का हाथ है। सीबीआई केंद्र सरकार के प्रेशर में काम कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications