Bihar News: RJD सांसद का NDA पर तंज़, सोचना तो उन्हें चाहिए जिनके नेता भोज में नहीं आये

Bihar Political News: बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद अब सबकी निगाहें फ्लोर टेस्ट टिकी हुईं हैं। वहीं नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी एनडीए की नई सरकार को सोमवार (12 फरवरी) को विधानसभा में बहुमत साबित करना है। इससे पहले बिहार में पक्ष और विपक्ष के बीच ज़ुबानी जंग छिड़ी हुई है।

सियासी दांवपेंच के बीच राजद सांसद मनोज कुमार झा ने एनडीए गठबंधन पर ज़ोरदार हमला बोला है। उन्होंने देश के संविधान का हवाला देते हुए कहा कि बिहार में विधानसभा अध्यक्ष को हटाने के लिए 122 विधायकों की तादाद चाहिए।

RJD MP takes a jibe at NDA, whose leaders did not come to the banquet they should think Bihar News

राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा ने कहा लोकतंत्र बचाने के लिए हम लोग मज़बूती के साथ एकदुट हैं। महागठबंधन के सभी नेता क़दम से क़दम मिलाकर खड़े हैं। विधान सभा स्पीकर हटाने के लिए विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव लाया।

सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के मुताबिक बिहार में विधानसभा अध्यक्ष को हटाने के लिए कम से कम 122 विधायकों का समर्थन चाहिए। लिहाज़ा बिहार सरकार के सलाहकारों से मेरा निवेदन है कि सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के तहत किसी भी तरह का क़दम उठायें।

सांसद मनोज कुमार झा ने कहा कि महागठबंधन के सभी विधायक बिल्कुल एकजुट हैं। हम लोग वैसे व्यक्ति नहीं हैं जिनके भोज (दावत) से विधायक ग़ैर हाज़िर रहे। हम वैसे लोग भी नहीं है, जिनके विधायकों को कार्यशाला के नाम बाहर ले जाया गया।

हम लोग (महागठबंधन) के सभी विधायक तो साफ़ तौर पर एक साथ नज़र आ रहे हैं। इसमें परेशानी क्या है। उन लोगों को सोचनी की ज़रूरत है, जिनके विधायक दावत में नहीं पहुंचे हैं। आपको बता दें कि 12 फरवरी को एनडीए की नई सरकार का फ्लोर टेस्ट होना है। सभी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने विधायकों पर पैनी नज़र बनाए हुईं हैं। अब देखना यह होगा कि सोमवार को क्या समीकरण बनता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+