नहीं रुक रहा पाला बदलने का खेल, तेजस्वी को लगा बड़ा झटका... NDA में शामिल हुए राजद MLA

बिहार में तेजस्वी यादव को एक और बड़ा झटका लगा है। भभुआ विधानसभा क्षेत्र से विधायक और आरजेडी नेता भरत बिंद ने पार्टी छोड़ दी है। गुरुवार को आरजेडी छोड़ कर उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ले ली।

भरत बिंद 2020 में राजद में शामिल हुए थे। इससे पहले वह बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) के बिहार प्रमुख थे। राजद के प्रह्लाद यादव, चेतन आनंद, वीणा देवी, संगीता देवी और भरत बिंद एनडीए में शामिल हो गये हैं।

Bharat Bind joined BJP

इससे पहले 27 फरवरी को कांग्रेस के दो विधायक मुरारी गौतम और सिद्धार्थ सौरव एनडीए में शामिल हो गए थे। भरत बिंद ने कहा कि वह अपनी मर्जी से एनडीए में शामिल हुए हैं। उन्हें एनडीए की नीतियां पसंद आईं और उनमें आस्था है, इसलिए उन्होंने ये फैसला लिया।

भरत बिंद ने विधानसभा में सत्ता पक्ष में बैठने की मंशा जताने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। भरत बिंद ने नीतीश कुमार को गुलदस्ता देकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। गुलदस्ता भेंट करने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया।

कौन है भरत बिंद?
भारत बिंद कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र के सिलौटा गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने 2010 में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। जिला परिषद का चुनाव जीत कर उन्होंने राजनीति में कदम रखा था। साल 2015 में उन्होंने बहुजन समाज पार्टी से भभुआ विधानसभा से चुनाव लड़ा लेकिन यहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

बाद में भरत बिंद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में शामिल हो गए। 2020 के आरजेडी से उन्हें विधानसभा चुनाव का टिकट मिला। उन्होंने भभुआ सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।

विधानसभा सत्र के अंतिम दिन आरजेडी को लगा झटका
शुक्रवार, 1 मार्च को विधानसभा में बजट सत्र का आखिरी दिन था। दोपहर के बाद विधानसभा के अंदर सदन में गैर सरकारी लिए जा रहे थे। इसी बीच भभुआ विधायक भरत बिंद सदन में पहुंचे और सत्ता पक्ष की तरफ जाकर बैठ गए। बाद में उन्होंने पटना में बीजेपी ज्वाइन किया और फिर मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

आरजेडी से अब तक पांच विधायकों ने छोड़ा साथ
विधानसभा बजट सत्र के पहले दिन फ्लोर टेस्ट के दौरान आरजेडी के तीन विधायकों ने पाला बदल लिया था। पाला बदलने वालों में चेतन आनंद, नीलम देवी और प्रहलाद यादव शामिल थे। इसके बाद कांग्रेस से दो और आरजेडी से एक विधायक, संगीता देवी ने पाला बदला था।

अब एक बार फिर आरजेडी के विधायक भरत बिंद ने पार्टी को झटका दिया है। लोकसभा चुनाव से पहले तेजस्वी यादव अपने पांच विधायकों गवां चुके हैं। वहीं कांग्रेस ने दो विधायकों को खोया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+