बिहार में चिराग के साथ नीतीश ने जो किया वो ठीक नहीं है, उनके पिता की मौत से हम दुखी हैं: तेजस्वी यादव

पटना। राजद सुप्रीमो लालू यादव के छोटे बेटे व महागठबंधन से मुख्यमंत्री पद के दावेदार बताए जा रहे तेजस्वी यादव ने आज चिराग पासवान के प्रति सुहानुभूति प्रगट की। तेजस्वी ने कहा कि, 'चिराग पासवान के साथ नीतीश जी ने जो किया, वह ठीक नहीं है। इस समय चिराग पासवान को अपने पिता की जरूरत पहले से कहीं ज्यादा है, लेकिन अब रामविलास पासवान जी हमारे बीच नहीं हैं। हम इससे बहुत दुखी हैं। चिराग तो अब नीतीश कुमार का अन्याय झेल रहे हैं। इस मुख्यमंत्री ने चिराग पासवान के साथ अन्याय किया।''

Recommended Video

    Bihar Assembly Elections 2020: Tejashwi Yadav बोले, Chirag Paswan के साथ हुआ अन्याय | वनइंडिया हिंदी
    RJD leader Tejashwi Yadav Says- Bihar CM Nitish Kumar did injustice to Chirag Paswan

    भाजपा और आरएसएस पर भी वार
    नीतीश कुमार से पहले तेजस्वी ने भाजपा और आरएसएस को भी निशाने पर लिया। तेजस्वी बोले कि, 'हम कभी भी भाजपा या आरएसएस का हाथ नहीं थामेंगे। हमारी पार्टी राजद एक ऐसी क्षेत्रीय पार्टी है, जिसने भाजपा और आरएसएस से आज तक समझौता नहीं किया। लालू जी ने हमेशा लड़ाई लड़ी है, तो कभी उनके साथ नहीं जाएंगे।' तेजस्वी ने आगे कहा कि, ''हमको सिर्फ मुख्यमंत्री बनना होता तो अपना ईमान बेचकर बीजेपी से हाथ मिला लेते। मगर, ऐसा नहीं करेंगे हम।'

    RJD leader Tejashwi Yadav Says- Bihar CM Nitish Kumar did injustice to Chirag Paswan

    'बीजेपी सबसे ज्यादा लालू से डरती है'
    अपने पिता को जेल होने से खफा तेजस्वी ने यह भी कहा कि, ''उन्होंने हमेशा आरएसएस और बीजेपी के खिलाफ लड़ाई लड़ी, आज उसी का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। हम कह दे रहे हैं कि हम भाजपा आरएसएस के साथ नहीं जाने वाले। क्योंकि ये सांप्रदायिक शक्तियां देश को बर्बाद कर रही हैं। असल मुद्दों से भटका रही हैं। तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी सबसे ज्यादा अगर किसी से डरती है, तो वह लालू यादव ही हैं। पापा ने इनसे कभी समझौता नहीं किया।'

    RJD leader Tejashwi Yadav Says- Bihar CM Nitish Kumar did injustice to Chirag Paswan
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+