प्याज हुई 100 रुपए किलो तो तेजस्वी यादव ने BJP ने कसा तंज, कहा- 'महंगाई डायन नहीं भौजाई नजर आ रही है'
पटना। बिहार में तीसरे और अंतिम चरण के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर है और हर पार्टी के दिग्गज नेता मतदाताओं को अपनी ओर मोड़ने में व्यस्त हैं। नेताओं के पास मुद्दों की कमी नहीं है। तो वहीं, चुनावी के शोर-शराबे के बीच महंगाई भी एक बड़ा मुद्दा है। इस मुद्दे को लेकर आरजेडी नेता तेस्वी यादव ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तंज कसा है। आरजेडी नेता तेस्वी यादव ने कहा, 'भाजपा के लोग प्याज की माला पहनकर घूमा करते थे और गाना गाते थे 'महंगाई डायन खाए जात है।' अब जब प्याज का दाम 100 रु. किलो हो गया है इन्हें महंगाई डायन नहीं भौजाई नजर आ रही है।'
Recommended Video

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव गुरुवार (05 नवंबर) को सहरसा पहुंचे। उन्होंने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्याज का दाम सेंचुरी और आलू का दाम हाफ सेंचुरी मार चुका है। यही भाजपा के लोग प्याज की माला पहनकर घूमा करते थे और गाना गाते थे 'महंगाई डायन खाए जात है।' अब जब प्याज का दाम 100 रुपए किलो हो गया है इन्हें महंगाई डायन नहीं भौजाई नजर आ रही है।
बिहार चुनाव के तीसरे व अंतिम चरण के लिए प्रचार का शोर गुरुवार (05 नवंबर) की शाम छह बजे थम जाएगा। बता दें कि तीसरे चरण का चुनाव 15 जिलों की 78 सीटों पर होना है। तीसरे चरण के मतदान के पूर्व सभी प्रमुख राजनीतिक दलों व उम्मीदवारों ने चुनाव प्रचार को लेकर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। तीसरे चरण के चुनाव प्रचार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, लोजपा प्रमुख चिराग पासवान सहित अन्य प्रमुख नेता लगातार चुनावी सभाओं में मतदाताओं को गोलबंद करने में जुटे हैं।












Click it and Unblock the Notifications