RJD Leader सुनील राय का अपहरण, उठे सवाल- अहले सुबह कार्यालय की ओर क्यों गये थे सुनील?
Chapra Crime: अहले सुबह राजद नेता के अपहरण से इलाके के लोगों में काफी नाराज़गी है। वहीं पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा हुआ है।

Sunil Roy Kidnapped: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हो चुके हैं, आए दिन हत्या, लूट और अपहरण जैसे मामले सामने आ रहे हैं। पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए अपराधी वारदात को अंजाम दे रहे हैं। आम इंसान के साथ-साथ अब राजनेता भी अपराधियों का शिकार बन रहे हैं। ताजा मामला छपरा जिले का है जहां राजद नेता सुनील राय के अपहरण कर लिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक हथियारबंद अपराधियों ने किडनैपिंग के वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस को मिली शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
सुनील राय के अपहरण के सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर दिख रहा है कि कुछ बदमाश जबरदस्ती सुनील राय को गाड़ी में बैठाकर ले गए हैं। छपरा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सांढा गांव में अपहरण की खबर के बाद लोगों में रोष व्याप्त है। राजद नेता सुनील राय के अपहरण की खबर से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुनील राय अपने इलाके में काफी सक्रिय रहते थे और आम लोगों के लिए हमेशा खड़े रहते थे। वह पहले चुनाव भी लड़ चुके हैं। मंगलवार की अहले सुबह बदमाशों ने उन्हें किडनैप कर लिया है।
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि 6 अपराधी सुनील कुमार को ज़बरदस्ती गाड़ी में बैठाकर फरार हो गए। पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच के लिए स्पेशल टीम बनाकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मौका ए वारदात के कुछ दूरी पर सुनील राय का टूटा हुआ मोबाइल भी बरामद हुआ है। टूटे हुए मोबाइल के ज़रिए पुलिस डिटेल्स निकालने की कोशिश कर रही है। वहीं हर पहलु पर जांच की जा रही है कि, आखिर 4 बजे सुबग में सुनील राय अपने दफ्तर की तरफ़ क्यों गए। वहां पर बदमाश पहले से कैसे घात लगाए बैठे थे। क्या कॉल कर उन्हें बुलाया गया और फिर बदमाशों ने अपहरण किया।
ये भी पढ़ें: Sitamarhi News: युवती से किया प्रेम का ढोंग, शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध, फिर हुआ फरार












Click it and Unblock the Notifications