' छोटे सरकार ' ने सीएम पर कसा तंज, कहा- तेजस्वी कुमार सीएम बनेंगे और नीतीश जाएंगे जेल
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में राजद से नामांकन दाखिल कर चुके मोकामा विधायक अनंत सिंह ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में अनंत सिंह ने सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ हमला बोला है। राजद की सदस्यता लेने और नीतीश कुमार से जुड़े सवाल पर अनंत सिंह ने दो टूक लहजे में कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद की सरकार बनेगी।

Recommended Video
तेजस्वी यादव सीएम बनेंगे और नीतीश कुमार जेल जाएंगे। वीडियो में अनंत सिंह यह कहते हुए दिख रहे हैं कि तेजस्वी यादव पर उन्हें पूरा भरोसा है कि वे विधानसभा चुनाव में जीतकर बिहार के सीएम बनेंगे। अनंत सिंह 5वीं बार चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव में अनंत सिंह को राजद से टिकट मिला है।निर्दलीय विधायक अनंत सिंह इस बार राजद के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे हैं।
बता दें कि पिछले चुनाव में राजद ने अनंत सिंह के आपराधिक इतिहास को मुद्दा बनाया था। लेकिन इस बार खुद ही पार्टी से टिकट दे दिया। साल 2015 में बतौर निर्दलीय उम्मीदवार अनंत सिंह ने महागठबंधन के प्रत्याशी नीरज कुमार को शिकस्त दी थी।
अनंत सिंह पिछले 4 बार से लगातार मोकामा विधानसभा सीट से विधायक हैं। साल 2005 फरवरी, 2005 अक्यूबर, 2010 में व जदयू के टिकट पर चुनाव जीते। साल 2015 में उन्होंने निर्दलीय पर्चा भर दिया और जीत हासिल की।












Click it and Unblock the Notifications