RJD नेता बोले- 'देश का माहौल सही नहीं, मेरे बच्चे विदेश की नागरिकता ले लें'

RJD नेता Abdul Bari Siddiqui के मुताबिक देश का माहौल सही नहीं है। ऐसे में उनके बच्चे विदेश की नागरिकता ले लें। वो यहां के माहौल का सामना नहीं कर पाएंगे।

RJD

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी के एक बयान से बिहार में राजनीति तेज हो गई है। उन्होंने अपने बच्चों को विदेश में नौकरी खोजने और वहां पर बसने की सलाह दी। उनका मानना है कि देश में हालात सही नहीं है। उनका बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा। उनके इस बयान पर अब बीजेपी ने भी पलटवार किया है।

पटना में आयोजित एक समारोह में सिद्दीकी ने कहा कि मैं देश के माहौल को उजागर करने के लिए एक व्यक्तिगत उदाहरण देना चाहता हूं। मेरा एक बेटा है जो हार्वर्ड में पढ़ रहा और एक बेटी है जिसके पास लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से डिग्री है। मैंने उन्हें विदेश में नौकरी खोजने के लिए कहा। साथ ही चाहता हूं कि अगर संभव हो तो वहां की नागरिकता ले लें। मेरा मानना है कि वो यहां के माहौल का सामना नहीं कर पाएंगे।

बीजेपी ने क्या कहा?
आरजेडी नेता का ये बयान बीजेपी को नहीं पसंद आया, इस वजह से उसने सिद्दीकी को पाकिस्तान जाने की सलाह दी। मामले में बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि सिद्दीकी की टिप्पणी भारत विरोधी है। अगर वो इतना दबा हुआ महसूस कर रहे हैं,तो उन्हें एक राजनीतिक नेता के रूप में यहां मिलने वाले विशेषाधिकारों को छोड़ देना चाहिए और पाकिस्तान चले जाना चाहिए। कोई भी उन्हें रोक नहीं पाएगा। उन्होंने आगे कहा कि सिद्दीकी आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद के करीबी सहयोगी हैं और उनकी बातें उनकी पार्टी की मुस्लिम तुष्टिकरण की संस्कृति को दर्शाती हैं।

जेडीयू ने किया समर्थन
आरजेडी की सहयोगी पार्टी जेडीयू ने सिद्दीकी के बयान का समर्थन किया है। मामले में जेडीयू प्रवक्त अभिषेक झा ने कहा कि देश का माहौल आप देख ही रहे हैं। बीजेपी सिर्फ अपनी जीत की ही बात करती है। ऐसे में सिद्दीकी ने कुछ भी नहीं कहा। इस पर बीजेपी प्रवक्ता संतोष पाठक ने कहा कि अब्दुल बारी सिद्दीकी ये तय नहीं करेंगे कि देश का माहौल कैसा है? देश और राज्य ने उन्हें इतना कुछ दिया है इसके बावजूद इस तरह का बयान देना शर्मनाक है। ये बयान एक खास वर्ग की मानसिकता को दर्शाता। देश का माहौल बिल्कुल सही है।

RJD ने कही ये बात
मामले में आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी ने कहा कि देश का माहौल ऐसा है कि एक बड़ी अल्पसंख्यक आबादी के मन में ये भाव है कि इस देश में हम सुरक्षित नहीं हैं और बेहतर होगा की हम बाहर चले जाएं। देश में शासन चलाने वाली पार्टी इस बात पर चिंतन नहीं कर रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+