बिहार: तेजस्वी यादव ने महंगाई को लेकर केंद्र के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- आज और कल सभी जिलों में होगा प्रदर्शन

पटना, जुलाई 18। देश में बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है। खाने-पीने की चीजों और पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम लगातार जनता की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। ऐसे में महंगाई को लेकर विपक्ष केंद्र सरकार को जमकर आड़े हाथ ले रहा है। इस बीच RJD प्रमुख तेजस्वी यादव ने महंगाई को लेकर केंद्र के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान कर दिया है।

Tejashwi Yadav

बिहार के सभी जिलों में आज और कल होंगे विरोध प्रदर्शन

दरअसल, तेजस्वी यादव ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ 18 और 19 जुलाई को विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि महंगाई ने जनता की कमर तोड़ दी है, लोग भूख से मर रहे हैं, पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं, लेकिन बीजेपी के नेता चुप्पी साधे हुए हैं। ऐसे में आज से हम बिहार के सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन करने जा रहे हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि ये विरोध प्रदर्शन कल भी चलेगा।

लालू के कहने पर होगा आरजेडी का प्रदर्शन

आरजेडी के ये विरोध प्रदर्शन लालू प्रसाद यादव के कहने पर किया जा रहा है। प्रदर्शन से पहले लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट कर कहा कि महंगाई कम करने का नुस्खा दे रहा हूं....NDA हटाओ, महंगाई घटाओ। आपको बता दें लालू प्रसाद यादव अब जेल से बाहर आ चुके हैं। पिछले दिनों लालू प्रसाद अपने परिवार के बीच लौटे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+