कोरोना वायरस के कारण पूर्व सांसद और बाहुबली शहाबुद्दीन का निधन, तेजस्वी ने ट्वीट कर जताया दुख
पटना। बिहार के सीवान जिले से राजद के सांसद रहे बाहुबली शहाबुद्दीन का शनिवार की सुबह कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया। तिहाड़ जेल प्रशासन ने निधन की खबर की पुष्टि की है। तिहाड़ के डीजी ने मीडिया को भेजे गए संदेश में कहा है कि दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कैदी मोहम्मद शहाबुद्दीन का कोरोना के चलते निधन हो गया है। बता दें कि इससे पहले न्यूज एजेंसी ANI ने ट्वीट कर जानकारी दी थी। बता दें कि शहाबुद्दीन हत्या के मामले में तिहाड़ जेल में उम्र कैद की सजा काट रहे थे। फिलहाल उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। शुक्रवार की आधी रात तीन बजकर 40 मिनट पर उन्होंने आखिरी सांस ली।
Recommended Video

वहीं बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और राजद विधायक तेजस्वी यादव ने शहाबुद्दीन की मौत को लेकर ट्वीट कर दुख जताया। उन्होंने लिखा कि पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन का कोरोना संक्रमण के कारण असमय निधन की दुःखद ख़बर पीड़ादायक है। ईश्वर उनको जन्नत में जगह दें, परिवार और शुभचिंतकों को संबल प्रदान करें। उनका निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। दुख की इस घड़ी में राजद परिवार शोक संतप्त परिजनों के साथ है।
बता दें कि 20 अप्रैल को जब शहाबुद्दीन की तबीयत खराब हुई तब तिहाड़ जेल प्रशासन को उनेके कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिली। जिस तरह के उनेके शरीर में लक्षण नजर आए, उसके मद्देनजर कोरोना संक्रमण की जांच कराई गई। रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही शहाबुद्दीन को तुरंत तिहाड़ जेल के चिकित्सकों की निगरानी में भेजा गया।
पूर्व सांसद और बाहुबली शहाबुद्दीन पर करीब 30 से ज्यादा केस दर्ज थे। साल 2018 में 15 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने उसे बिहार की सीवान जेल से तिहाड़ लाने का आदेश दिया था। तिहाड़ से पहले वे बिहार की भागलपुर और सीवान की जेल में भी लंबे समय तक सजा काट चुका था। 2018 में जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आया, लेकिन जमानत रद्द होने की वजह से उन्हें वापस जेल जाना पड़ा था।
-
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी












Click it and Unblock the Notifications