RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव एम्स से डिस्चार्ज, तबीयत बिगड़ने पर कराए गए थे भर्ती

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की तबीयत अचानक तबीयत बिगड़ने के चलते उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। उनके हेल्थ पर आयुर्विज्ञान संस्थान के डॉक्टरों की एक टीम नजर रख रही है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरजेडी चीफ नियमित हेल्थ चेकअप के लिए दिल्ली एम्स पहुंचे। इलाज और चेकअप के बाद डॉक्टरों की टीम ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया है।

राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव बढ़ती उम्र के चलते स्वास्थ्य समस्याओं के अलावा अन्य गंभीर बीमारियों जूझ रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वे नियमित जांच के लिए अस्पताल गए हैं तो वही कुछ में दावा किया जा रहा है कि उनकी तबीयत खराब हुई है। हालांकि राजद चीफ की हालत स्थिर बताई गई।

Lalu Prasad Yadav

लालू प्रसाद के कुछ करीबी नेताओं का कहना है कि आरजेडी प्रमुख रूटीन चेकअप के लिए दिल्ली एम्स में भर्ती हुए थे। इस बारे में एम्स के जनसंपर्क अधिकारी की ओर से बताया गया कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को अचानक सीने में दिक्कत होने के कारण सोमवार शाम को एम्स में लाया गया था।

अस्पताल में भर्ती होने के बाद डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज किया। तबीयत ठीक होने के बाद मंगलवार को दोपहर बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। आरजीडी चीफ के करीबियों के मुताबकि, किडनी ट्रांसप्लांट के बाद लालू प्रसाद समय-समय पर नियमित रूप से इलाज के लिए अस्पताल जाते रहे है। इसी सिलसिले में वो सोमवार को दिल्ली एम्स में चेकअप के लिए पहुंचे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+