चारा घोटाले में सुनवाई पूरी, लालू यादव को कल दोपहर 2 बजे सुनाई जाएगी सजा

रांची। चारा घोटाले में दोषी करार दिए गए लालू प्रसाद यादव की सजा का ऐलान कल दोपहर 2 बजे होगा। लालू समेत 5 दोषियों की सजा पर बहस पूरी हो गई है। अब केवल सजा सुनाए जाने का इंतजार है। लालू यादव समेत पांचों दोषियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सजा सुनाई जाएगी। इससे पहले लालू के वकील ने रांची की स्पेशल सीबीआई कोर्ट में उनके स्वास्थ्य का हवाला देते हुए कम सजा देने की अपील की। लालू यादव ने अपनी याचिका में कहा कि वह इस घोटाले में सीधे तौर से शामिल नहीं थे और उनकी उम्र और स्वास्थ्य को देखते हुए उनको कम सजा मिलनी चाहिए।

lalu

लालू यादव की अपील में कहा गया कि जेल में सुपर मेडिकल सुविधाएं नहीं है। उन्होंने हार्ट प्रॉब्लम, मधुमेह और किडनी इंफेक्शन की बात कही। साथ ही अपील में कहा गया कि इस मामले में अन्य आरोपियों को सजा में राहत दी गई है इसलिए उन्हें भी सजा में कोर्ट की ओर से राहत दी जाए।

इस मामले में सीबीआई की विशेष अदालत लालू को पहले ही दोषी करार दे चुकी हैं, लालू के साथ अन्य 15 लोगों को भी इस मामले में कोर्ट ने दोषी करार दिया था। सजा का ऐलान बुधवार को होना था, लेकिन वरिष्ठ वकील की मृत्यु के चलते दोपहर 1.30 बजे के बाद वकीलों ने शोक सभा का आयोजन किया था और किसी भी तरह के कामकाज को नहीं करनने का ऐलान किया था, जिसके चलते सजा का ऐलान बुधवार को टाल दिया गया था।

लालू प्रसाद के खिलाफ चारा घोटाले में यह दूसरा ऐसा मामला है जिसमें सजा सुनाई जाएगी। इसके अलावा उनके खिलाफ कुछ मुकदमे अभी चल रहे हैं जिनकी सुनवाई अंतिम दौर में है। आपको बता दें कि लालू प्रसाद यादव को सीबीआई विशेष कोर्ट ने 23 दिसंबर को चारा घोटाले के देवघर कोषागार से अवैध निकासी मामले में दोषी करार दिया था। लालू प्रसाद यादव को कोर्ट ने धारा 420, 120 बी और पीसी एक्ट की धारा 13( 2) के तहत दोषी करार दिया था, ऐसे में यह देखना होगा कि कोर्ट लालू यादव को इस मामले में कितने साल की सजा सुनाती है।

क्या है मामला

यह मामला 1994 से 1996 के बीच देवघर जिला कोषागार का है जहां से फर्जी तरीके से कोष निकाला गया था। 21 साल पुराने इस मामले में सीबीआई ने शुरु में 34 लोगों को आरोपी बनाया था। इसमें 11 की मौत ट्रायल के दौरान हो गई। दो आरोपी सरकारी गवाह बन गए और निर्णय के पूर्व ही अपना दोष स्वीकार कर लिया। सीबीआई ने इस मामले में देवघर कोषागार से फर्जी बिल बना कर राशि की निकासी करने का आरोप लगाया था। लालू पर आरोप था कि उन्हे इस मामले की पूरी जानकारी थी बावजूद इसके उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+