Bihar: राजद सुप्रीमो लालू यादव के करीबी सुभाष यादव के ठिकानों पर ED की छापेमारी, जानिए पूरा मामला
RJD Leader Shubhash Yadav News: बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। पक्ष विपक्ष के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई है। दोनों एक दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं। वहीं विपक्षी नेताओं का आरोप है कि भाजपा जानबूझकर ईडी, सीबीई के ज़रिए हमारे नेताओं को परेशान कर रही है।
बिहार में जारी सियासी जंग के बीच एक बार फिर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के करीबी सहयोगी सुभाष यादव के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक सुभाष यादव के पटना के दानापुर स्थित आवास पर ईडी की छापेमारी की गई है।

राजद सुप्रीमो लालू यादव के करीबी और राजद नेता सुभाष यादव बालू के कारोबार से जुड़े हुए हैं। शनिवार को उनके कई ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई जारी है। कहा जा रहा है कि रेत माफियाओं से जुड़े मामले को लेकर शुभाष यादव के ठिकानों पर ईडी ने कई घंटों से छापेमार कार्रवाई कर रही है।
आपको बता दें कि सुभाष यादव के ठिकानों पर इस पहले भी आयकर विभाग ने छापेमारी की थी। साल 2018 में आईटी विभाग की टीम ने सुभाष यादव के पटना, धनबाद और दिल्ली स्थित ठिकानों पर कार्रवाई की थी।
सुभाष यादव ने साल 2019 में चतरा लोकसभा क्षेत्र (झारखंड) से राजद की टिकट पर चुनावी दांव भी खेला था, लेकिन वह चुनाव हार गये थे। हालांकि सुभाष यादव का राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से कोई पारिवारिक रिश्ता तो नहीं है, लेकिन वह लालू यादव के काफी करीबी माने जाते हैं।
आपको बता दें कि राजधानी पटना में ही विभिन्न थानों में सुभाष यादव के ख़िलाफ़ दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। इनमें से ज्यादातर मुकदमे अवैध बालू खनन से जुड़े हैं। इसके अलावा कुछ आपराधिक मुकदमे भी दर्ज हैं।












Click it and Unblock the Notifications