बिहारः शराबी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने के फरमान पर विपक्ष ने नीतीश सरकार को घेरा

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर एक बार फिर प्रदेश की सियासत तेज हो गई है। दरअसल, बीते सोमवार को सीएम नीतीश कुमार ने एक बार फिर से इस कानून पर अमल को लेकर सख्त निर्देश दिये है। मद्य निषेध विभाग की समीक्षा के दौरान सीएम नीतीश ने शराब का सेवन करने पर पकड़े जाने वाले पुलिसकर्मियों को तत्काल बर्खास्त करने का निर्देश दिया है। इसके बाद से विपक्ष नीतीश सरकार पर हमलावर हो गया है। विपक्ष ने कहा कि शराबबंदी पूरी तरह से फेल हो गई है, शराबबंदी के नाम पर पुलिसकर्मियों पर ही कार्रवाई क्यों, कार्रवाई सभी पर होना चाहिए, चाहे वो किसी भी विभाग के हों।

rjd and congress raised question on nitish government decision

राजद प्रवक्ता एज्या यादव ने कहा कि सीएम शराबबंदी के नाम पर पुलिसकर्मियों को बलि का बकरा बना रहे हैं। अब इनसे कुछ नहीं होने वाला है। वहीं कांग्रेस ने इस मामले में नीतीश पर निशाना साधा और कहा कि सीएम सिर्फ अब बयानों के लिए जाने जा रहे हैं। पार्टी के प्रवक्ता राजेश राठौर ने कहा कि इनके एक भी आदेश का अनुपालन राज्य में नहीं हो रहा है। शराबबंदी पूरी तरह से फेल हो चुकी है। बर्खास्तगी की कार्रवाई करनी है तो सभी पर करें। चाहें वो किसी भी विभाग के कर्मचारी हों। केवल पुलिस वालों को ही क्यों कार्रवाई के घेरे में लिया जा रहा है।

दूसरी तरफ नीतीश कुमार के इस फैसले का उनकी सरकार के लोगों ने स्वागत किया है। जदयू प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि हमारी सरकार की यही खासियत ( USP ) है। हम जो भी कानून बनाते हैं, उसे सख्ती के साथ लागू करते हैं। सिर्फ दिखावे के लिए बात नहीं करते। वहीं भाजपा नेता अमृता भूषण ने कहा कि हमारी NDA की सरकार और सीएम नीतीश कुमार ने जो फैसला लिया है, वो स्वागत योग्य है। इसे सख्ती के साथ लागू किया जाए। इसलिए ये फैसला लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+