भाजपा में RJD नेताओं के जाने पर विपक्ष का पलटवार, कहा- दूसरी पार्टियों के नेताओं को हाईजैक कर रही है BJP

पटना। बिहार में जदयू के बाद अब भाजपा भी अपना कुनबा बढ़ाने की कवायद में जुट गई है। इसी कड़ी में बुधवार को मिलन समारोह का आयोजन किया गया,जिसमें पूर्व सांसद सीताराम यादव के साथ कई बड़े नेता भाजपा में शामिल हुए। राजद नेताओं के भाजपा में शामिल होने पर राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि एक्सपायरी डेट के नेताओं को भाजपा अपने दल में शामिल कर रही है। भाजपा के पास जनाधार नहीं है इसलिए वह दूसरी पार्टी के नेताओं को हाईजैक कर रही है।

rjd and congress give statement after rjd leaders join bjp

वहीं कांग्रेस ने भी प्रतक्रिया दी है। कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौर ने कहा कि भाजपा का कुनबा धीरे-धीरे सिमट रहा है। इसलिए वह दूसरे दल के नेताओं पर भरोसा दिखा रही है। कल तक जो सीताराम भाजपा के लिए दागी थी, भाजपा में आते ही उनका शुद्धीकरण हो गया है। भाजपा नेता निखिल आनंद ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्ता में नेता को समान विचारधारा के साथ जाने का अधिकार है। राजद की विचारधारा से अब उसी के नेता नाखुश हैं।

बता दें कि भाजपा में राजद के पूर्व सांसद सीताराम यादव, पूर्व विधायक सुबोध पासवान, दिलीप कुमार यादव, पूर्व एमएलसी, पूर्व रामजी मांझी, पूर्व विधायक नगीना देवी, महिला कांग्रेस नेता अनिता यादव, मीरा देवी उप महापौर पटना, पूर्व उप महापौर पटना संतोष मेहता सहित कई लोग भाजपा में शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने भाजपा की सदस्यता दिलाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+