RJD से हैं बिहार के सबसे ग़रीब विधायक और कांग्रेस से हैं सबसे अमीर विधायक, जानिए नाम
Bihar MLA: बिहार में विधायक रामवृक्ष सदा के बयान के बाद अमीर और गरीब विधायक की सियासी चर्चा छिड़ गई। ग़रीब विधायक कौन है यह तो आप जान गए। अब बिहार के सबसे अमीर विधायक कौन हैं, इसके बारे में जानते हैं। विधानसभा चुनाव...
Bihar MLA: बिहार में सबसे ग़रीब विधायक के बारे में तो लगभग सब लोग जान चुके हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि राज्य के सबसे अमीर विधायक कौन हैं ? आज हम आपको बिहार के सबसे अमीर और सबसे ग़रीब विधायक के बारे पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। दरअसल राजद विधायक रामवृक्ष सदा को जब सीएम नीतीश कुमार के हाथों से विधायक आवास की चाबी मिली तो भावुक हो गए। इसके बाद ही बिहार के सबसे गरीब विधायक की चर्चा ने जोर पकड़ लिया। खगड़िया, अलौली (सुरक्षित) सीट से राजद विधायक रामवृक्ष सदा को विधायक आवास की चाबी मिली तो वह भावुक होते हुए आंसु नहीं रोक पाए। उन्होंने कहा कि वह मुसहर जाति के हैं और सबसे गरीब विधायक हैं।

रामवृक्ष सदा बिहार के सबसे गरीब विधायक
बिहार में विधायक रामवृक्ष सदा के बयान के बाद अमीर और गरीब विधायक की सियासी चर्चा छिड़ गई। ग़रीब विधायक कौन है यह तो आप जान गए। अब बिहार के सबसे अमीर विधायक कौन हैं, इसके बारे में जानते हैं। विधानसभा चुनाव (2020) में दाखिल किए गए 243 विधानसभा के जनप्रतिनिधियों के हलफनाम के मुताबिक बिहार के 81 फीसद विधायक करोड़पति की लिस्ट में शुमार है। बिहार भले ही ग़रीब राज्यों की श्रेणी में है लेकिन यहां के जनप्रतिनिधि काफी संपत्ति के मालिक हैं।

बिहार के 81 प्रतिशत विधायक करोड़पति
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की रिपोर्ट के मुताबिक 81 प्रतिशत विधायक करोड़पति हैं। चलिए अब जानते हैं कि आखिर कौन हैं वह विधायक जो सबसे अमीर हैं ? विधानसभा चुनाव (2020) परिणाम के बाद प्रदेश के सबसे अमीर विधायक बाहुबली अनंत सिंह (राजद) रहे। सज़ायाफ्ता होने के बाद उनकी विधायकी चली गई है, इसलिए अब उन्हें अमीर विधायक की श्रेणी में नहीं रख सकते। इसलिए अब सबसे अमीर विधायक में पहले स्थान पर किसी दूसरे का नाम आ चुका है। हम उनके बारे में भी आपको बताएंगे, इससे पहले आपको अनंत सिंह की संपत्ति के बारे में जानकारी दे देते हैं।

पहले स्थान पर थे राजद विधायक रहे अनंत सिंह
राष्ट्रीय जनता दल के विधायक रहे अनंत सिंह के 2020 के शपथ पत्र के मुताबिक पांच सालों में उनकी संपत्ति ढाई गुना बढ़ी थी। विधानसभा चुनाव (2005) के चुनावी शपथ पत्र के मुताबिक अनंत सिंह के पास 3.40 लाख की संपत्ति थी। 2010 विधानसभा चुनाव में 3.40 लाख से संपत्ति बढ़कर 38.84 लाख हुई। वहीं 2015 में भी उनकी संपत्ति में इज़ाफ़ा हुआ और वह 27.99 करोड़ की संपत्ति के मालिक हो गए। 2020 के विधानसभा चुनाव में उनकी संपत्ति बढ़कर 68.55 करोड़ रुपये हो गई। वहीं 2020 का विधानसभा चुनाव जीतने के बाद वह बिहार के सबसे अमीर विधायक बन गए।

अजीत शर्मा हैं बिहार सबसे अमीर विधायक
अनंत सिंह की सदस्यता जाने के बाद वह विधायक नहीं रहे, इसलिए सबसे अमीर विधायक की संज्ञा उन्हें नहीं दे सकते। अब अनंत सिंह के बाद कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा दूसरे नंबर पर सबसे अमीर विधायक थे। जो कि अनंत सिंह के सज़ायाफ्ता होने के बाद बिहार के सबसे अमीर विधायक में गिने जा रहे हैं। अजीत शर्म की संपत्ति की बात करें तो चुनावी हलफनामे के मुताबिक वह 43 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। 3 करोड़ 79 लाख से ज्यादा चल संपत्ति और 36.77 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। ग़ौरतलब है कि भागलपुर से कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा के पास तीस बैंक खाते हैं। 2.55 करोड़ रुपये उन्होंने बैंक खातों में जमा कर रखा है।
ये भी पढ़ें: Bihar: सरकारी घर मिलने पर रोने लगे बिहार के सबसे गरीब MLA, लालू को बताया अपना 'मसीहा'












Click it and Unblock the Notifications