Bihar: सरकारी घर मिलने पर रोने लगे बिहार के सबसे गरीब MLA, लालू को बताया अपना 'मसीहा'

Bihar राजद के विधायक रामवृक्ष सदा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में रामवृक्ष बच्चों की तरह रोते हुए नजर आ रहे हैं। विधायक सरकारी आवास मिलने पर भावुक हो गए। इस मौके पर राजद विधायक ने कहा कि, लालू जी ने गरीबों को आवाज दी, तेजस्वी यादव ने हम लोगों को ताकत दी।

Bihars poorest RJD MLA rambriksh sada started cried after getting government house

वायरल हो वीडियो में राजद विधायक रामवृक्ष सदा कहते दिखे कि, मैं बिहार का सबसे गरीब विधायक हूं। गरीब को जिस दिन कुछ मिलता है उसी दिन दीवाली होती है। आज मुख्यमंत्री जी ने जो मुझे चाबी दिया, हम जो घर देखे, शायद सपने में भी ऐसा नहीं देखे। हम सपने में भी नहीं सोचे थे, कि ऐसा घऱ मिलेगा। हम मुसहर जाति से आते हैं।

रामवृक्ष ने कहा कि, नेता राजनीति करते हैं, हम लोगों की सेवा करते हैं। तीस साल संघर्ष करने के बाद हम यहां पहुंचे हैं। आरजेडी ने विधायक का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, हम मुसहर समाज से आते हैं!लालू प्रसाद यादव ने हमें नेता बनाया, MLA बनाया, देश से जोड़ा, आज उसका फल है....अलौली के जनता मालिक को प्रणाम करते हैं!" सुसज्जित सरकारी आवास पाकर मा० MLA श्री रामवृक्ष सदा भावुक हुए। लालू जी ने ग़रीबों को आवाज़ दी, तेजस्वी यादव ताकत देंगे!

बिहार के विधायकों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 26 अक्टूबर को नए आवासों की चाबी सौंप दी थी। वीरचंद पटेल पथ पर स्थित इलाके में 243 विधायकों के लिए नया आवास बनाए जा रहे हैं। जिसमें 65 आवास बनकर तैयार हो गया है। इन्ही आवासों की पहली चाबी रामवृक्ष सदा को सौंपी गई थी।

विधायकों के लिए बनाया गया आवास 2 मंजिल के हैं। ग्राउंड फ्लोर में ड्राइंग रूम, डायनिंग रूम, गेस्ट रूम, ऑफिस चेंबर, पिए चेंबर, किचन गार्डन, फ्रंट लॉन, कार पार्किंग की सुविधा है। वहीं, पहली मंजिल पर मास्टर बैडरूम इसके साथ 2 बैडरूम और फैमिली लाउंज बालकनी, ओपन टेरेस और पूजा रूम की व्यवस्था की गई है। दूसरे मंजिल पर स्टाफ के लिए दो रूम किचन और अन्य सुविधाएं दी गई हैं।

इन सरकारी आवासों से निकले सीवरेज डिस्चार्ज को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के द्वारा ट्रीटमेंट के बाद बागवानी के लिए पानी का उपयोग किया जाएगा। भूमिगत जल स्तर बनाए रखने के लिए वर्षा जल संचयन की व्यवस्था की गई है। बिजली की खपत कम हो इसके लिए एलइडी स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+