OI Exclusive: चिराग पासवान की ज़िम्मेदारी मेरे कंधों पर आई है, जमुई को एक नहीं दो-दो सांसद मिले- अरुण भारती
Arun Bharti LJPR: लोकसभा चुनाव में LJPR के खाते में गई पांचों सीटों पर चिराग पासवान के उम्मीदवारों ने जीत का परचम लहरा दिया है। जमुई लोकसभा सीट से लोजपा(र) की तरफ़ से चिराग पासवान ने अपने जीजा अरुण भारती को उम्मीदवार बनाया था।
जमुई लोकसभा सीट से लोजपा (र) उम्मीदवार अरुण भारती को 5 लाख 9 हडज़ार 46 वोट मिले। उन्होंने महागठबंधन समर्थित उम्मीदवार राजद नेत्री अर्चना रविदास को 1 लाख 12 हज़ार 482 वोटों के अंतर से हराया। जमुई से नवनिर्वाचित सांसद अरुण भारती ने वन इंडिया हिंदी ख़ास बातचीत कर खुशी का इज़हार किया।

लोजपा (र) प्रत्याशी अरुण भारती ने कहा कि जमुई की जनता ने चिराग पासवान को 10 साल सेवा का मौका दिया। चिराग पासवान ने इस बार अपनी ज़िम्मेदारी मेरे कंधों पर दी थी। एनडीए के आलाकमान का शुक्रगुज़ार हूं उन्होंने मुझ पर भरोसा जताया। जमुई की जनता ने मेरे सिर जीत का सेहरा सजाया। इसका मैं आभार व्यक्त करता हूं।
2014 से लेकर 2019 के लोकसभा चुनावों तक चिराग पासवान ने जमुई की जनता के बीच अपनी छाप छोड़ी। इसके बाद अब मुझे जमुई की जनता का सेवा करने का मौक़ा मिला है। 2020 में हमारे अभिभावक के निधन के निधन के बाद हालात बदल पार्टी टूट गई।
ग्राउंड ज़ीरो पर काम करते हुए हम लोगों ने पार्टी को खड़ा किया। बिहार की जनता ने हमारी पार्टी लोजपा(र) को सभी पांचों सीटों पर जिताया। स्व. रामविलास पासवान की ज़िम्मेदारियों को पूरा करने के लिए अब लोजपा(र) के नेता और कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार हो चुके हैं।
जमुई की जनता ने जिस उम्मीद के साथ मुझे ज़िम्मेदारी सौंपी है, उन्हें बता देना चाहता हूं कि जमुई को दो-दो सांसद मिले हैं। पहले से ही जमुई चिराग पासवान की कर्मभूमी है, इसलिए एक सांसद चिराग के रूप में मिले। वहीं मुझे जीत दिलाकर जनता ने एक और सांसद पा लिया है। जमुई की जनता की हर एक समस्या को दूर करना मेरी प्राथमिकता होगी।












Click it and Unblock the Notifications