MLC रहे रणवीर का JDU से इस्तीफ़ा या निष्कासन, क्या Rahul Gandhi के ख़िलाफ़ बोलना पड़ा मंहगा?
Bihar JDU Leader Latest News In Hindi: बिहार में आगामी चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। राजनीतिक पार्टियां चुनावी रणनीति तैयार कर पार्टी को मज़बूत करने में जुटी हुई है। वहीं विभिन्न दलों के नेताओं के बीच मतभेद की ख़बर भी सामने आ रही है। जदयू एमएलसी रणवीर नंदन ने पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया। वहीं उनके इस्तीफ़े के बाद जदयू की तरफ़ से लेटर जारी कर पार्टी से निकालने की बात कही गई है।
रणवीर नंदन के जदयू से इस्तीफ़ा देना और पार्टी से की तरफ़ से निष्कासन पत्र जारी करने को लेकर, सियासी गलियारों में चर्चा है कि, ललन सिंह से रणवीर नंदन के संबंध ठीक नहीं चल रहे थे, उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ़ तल्ख टिप्पणी भी की थी। इस वजह से पार्टी से उन्हें निष्कासित किया गया है।

चुनावी माहौल में इस्तीफ़ा देने के बाद रणवीर नंदन इसका सियासी माइलेज नहीं ले सकें, इसलिए जदयू ने उन्हें निकालने का लेटर जारी कर पार्टी विरोधी कार्य की वजह से निकालने की बात कही है। लेटर में लिखा गया है कि पार्टी की विचार धारा से उलट बयान और पार्टी के खिलाफ काम करने की वजह से तुंरत प्रभाव से पार्टी के सभी ज़िम्मेदारियों आज़ाद कर छ: साल के लिए निष्कासित किया जाता है।
जदयू बिहार अध्यक्ष उमेश कुशवाहा द्वारा जारी पत्र के बाद प्रदेश में अटकलों पर चर्चा तेज़ है। आपको बता दें कि रणवीर नंदन साल 2014 से 2020 तक जद एमएलसी थे। उन्हें पार्टी प्रवक्ता और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य की भी ज़िम्मेदारी थी। पार्टी से इस्तीफ़ा देने के बाद अब 2 अक्टबूर को रणवीर नंदन अपनी आगे की रणनीति बताने वाले हैं।
जदयू सूत्रों की मानें तो पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह से भी उनके संबंध ठीक नहीं चल रहे थे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तल्ख टिप्पणी के बाद से ही उन्हें पार्टी से किनारा करने की तैयार कर ली गई थी। आपको बता दें कि रणवीर नंदन ने कहा था कि कोई इंसान विदेश जाकर दल की सियासत करे तो वह देशहित में सही नहीं है।
राहुल गांधी पर ज़ुबानी हमला बोलते हुए कहा था कि कोई इंसान विदेश जाए, या विदेश में किसी से मुलाक़ात करे, उसका रुख एक भारतीय का होना चाहिए ना कि सियासी दल की भावना होनी चाहिए। विदेशों में हमारी पहचान सिर्फ़ भारतीय की है। यह अफसोस की बात है कि राहुल गांधी इस नहीं समझते और नासमझी की वजह से बार गलती करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications