Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bihar News: 50 मदरसों की मान्यता रद्द, शिक्षकों की सैलरी पर भी रोक, जानिए मामला

Bihar News: बिहार में 50 मदरसों की मान्यता रद्द करने के साथ ही शिक्षकों की सैलरी पर भी रोक लगा दी गई है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हाल ही में मदरसों और मस्जिदों के अवैध संचालन का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी। प्रदेश में सबसे ज्यादा दरभंगा जिले के 32 मदरसों की मान्यता रद्द कर दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक पटना हाईकोर्ट के आदेश के बाद जांच के लिए 3 सदस्यीय टीम बनाई गई थी।

जांच कमेटी ने ही 50 प्रदेश के विभिन्न ज़िलों में संचालित मदरसों की मान्यता ख़त्म करने को कहा। जांच कमेटी के आदेश पर सचिंद्र कुमार (स्पेशल डायरेक्टर, बिहार माध्यमिक शिक्षा विभाग पटना) ने बिहार मदरसा बोर्ड के सचिव को पत्र लिखा। पत्र में दरभंगा के 32 मदरसों के टीचर और अनुदान राशि पर रोक फिलहाल के लिए दिया जाए।

Registration of madarsa cancelled in Bihar, teachers salaries is also on hold know the matter

मदरसों की मान्यता रद्द होने के मामले मिली जानकारी के मुताबिक मदरसों का स्ट्रक्चर, ज़मीन, मदरसों की दूरी को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई हुई है। मोहम्मद अलाउद्दीन बिस्मिल की तरफ़ से पटना हाईकोर्ट में दायर याचिका पर 24 जनवरी 2023 को आदेश पारित हुआ था। पटना हाइकोर्ट के CWJC 20406/2018 आदेश पर कार्रवाई की गई है।

दरभंगा में इन मदरसों की रद्द हुई मान्यता

मदरसों के नाम जगह का नाम
मदरसतुल बनात सखावतिया रामपुरा, सिंहवाड़ा प्रखंड
मदरसा दारूल बनात नरौछ धाम, जाले
मदरसा इस्लामिया बहरूल उलूम जहांगीर टोला
मदरसतुल सालेहाल बड़ी भलनी, सदर प्रखंड
मदरसा तालिमुल इस्लाम भलनी
मदरसतुल बनात फारूकिया
मदरसतुल सालेहात लोआम
मदरसा दिनियां रामपुर, छोटाई पट्टी
मदरसा जामेतुल बनात छोटाई पट्टी
मदरसा दारूल बनात काबरिया, अलीनगर प्रखंड
मिसवाहुल उलूम सादिकपुर
मदरसा मसीहा दारूल बनात बघेला
मदरसा नसीमियां बनात मोतीपुर, मिर्जापुर
मदरसा उस्मानियां निसवा नारी, गौरा बौराम
मदरसा तालिमुल कुरान आसी
मदरसा इस्लामिया शेखपुरा डगरवाड़ा, केवटी
मदरसा मदरसतुल बनात बाबू सलीमपुर
मदरसा इस्लामिया रजौड़ा
मदरसा कादरिया पड़री, घनश्यामपुर
मदरसा समीनुल उलूम शाहपुर गनौन
मदरसा अनवारूल उलूम कुमरौल
मदरसा मोहम्मदिया हुसैनाबाद, बहादुरपुर डलौर शोभन
मदरसा बनातुल फातिमा मिल्की चक
मदरसा मदरसतुल बनात तसलिमिया धरनीपट्टी
मदरसा बनात इस्लामिया हरिचंदा
मदरसा फैजूल रसूल मरवा घाट, मनीगाछी
मदरसा इमामिया हायाघाट चन्दन पट्टी
मदरसा अब्दुर खनसिवां बिलासपुर
मदरसा बदरूल उलूम अब्बासिया जोरजा निमैठी, बहेड़ी
मदरसा सैफुल इस्लाम

अज्ञासपुर

इसके अलावा समस्तीपुर जिले में 9 मदरसों की मान्यता रद्द की गई है, जिसमें उजियारपुर प्रखंड में मदरसा अखतरूल इस्लाम (समथू), मदरसा तालिमुल कुरान निसवान (रामपुर, वारिसनगर), बदरूल उलूम (भैरोखड़ा दर्जी टोला, ताजपुर), मदरसा रहमानियां (सिंघिया सोनसा), मदरसा ज्याउल उलूम (सरतपुर, छतौना), मदरसा अजीजुल उलूम (बांदे), मदरसा मोहम्मदिया रहमानिया (बलहा, सिंघिया सालेपुर), मदरसा अखतरूल इस्लाम खदियाही (विभूतिपुर) का नाम शामिल है।

इसके अलावे किशनगंज में पांच और पूर्वी चंपारण में चार मदरसों की मान्यता रद्द की गई है। किशनगंज में मदरसा इलमुलधनी वाभनडूबा (बेलवा), मदरसा इस्लाहुल मोसलमीन (छगलिया), मदरसा मिसवाहुल उलूम (अमलाझाड़ी), मदरसा इस्लामिया फैजूल गुरबां (चकलाघाट)। वहीं पूर्वी चंपारण में मदरसा फलाहुल मुस्लेमीन (मधुबन), मदरसा मिल्लते निसवां (संग्रामपुर), मदरसा रेयाजुल खालिक (रामगढ़वा, जैतापुर), मदरसा इस्लामिया सल्फी माधोपुर (चिरैया) की मान्यता रद्द हुई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+