ऑपरेशन के बाद गाय के पेट से निकली 75 किलो पॉलिथीन, देखकर दंग रह गए लोग

पटना। पॉलिथीन से होने वाले नुक्सानो के बारे में तो सब जानते हैं, लेकिन इस सबका सबसे बड़ा खामियाजा सड़क पर घुमने वाले आवारा पशुओं को उठाना पड़ता है। इसके बाद भी सरकारे पॉलिथीन को पूर्ण रुप से बैन अभी तक नही कर पाई है। ऐसा ही एक मामला पटना में देखने को मिला है। यहां बीमार गाय के पेट से 75 किलो पॉलिथीन निकाली गई है।

recover 75 kg polythene from cow stomach in patna

मिली जानकारी के अनुसार हनुमान नगर के रहने वाले दीपक कुमार ने अपनी बीमार गाय की समस्या को लेकर वेटरनरी कॉलेज गए और डॉक्टरों को गाय की बीमारी के बारे में बताया। जिसके बाद डॉक्टरों ने गाय का इलाज शुरू किया। दीपक ने बताया कि डॉक्टरों ने सैकड़ो बोतल सलाइन एवं अन्य दवाई दी, लेकिन गाय के हालात में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद डॉक्टरों ने गाय की जांच की और ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। डॉक्टरों की एक टीम बुलाई गई और 4 घंटे तक ऑपरेशन के दौरान गाय के पेट से 75 किलो पॉलीथिन निकाली गई। जिसे देखने के बाद किसान के साथ साथ अस्पताल में उपस्थित सभी लोग आश्चर्यचकित रह गए। आखिरकार गाय के पेट में इतना पॉलिथीन कहां से गई।

वही, ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर ज्ञानदेव सिंह ने कहा कि जांच के बाद गाय का ऑपरेशन किया गया अगर ऐसा नहीं किया जाता तो गाय की मौत हो जाती। क्योंकि पॉलीथिन खाने वाली गाय के पेट में धीरे-धीरे संक्रमण का खतरा पैदा हो जाता है। उसे दवाओं से ठीक करना संभव नहीं होता। हालांकि ऑपरेशन के बाद अब गाय की हालत ठीक है और 1 सप्ताह में वह पूरी तरह ठीक हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+