RCP Singh ने साधा CM नीतीश पर निशाना ‘खुलेआम शराब बिक रही है, बेवजह हज़ारों लोग जेल में बंद हैं’

RCP Singh ने कहा कि बिहार से रोज़गार के लिए युवाओं के पलायन के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि बिहार में कई नेशनल और इंटरनेशनल हेरिटेज है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चाहिए कि वह निजी निवेश को...

Bihar Politics: बिहार में शराब बंदी पर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है, आए दिन विपक्ष के नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साध रहे हैं। नालंदा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए जद(यू) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने सीएम नीतीश कुमार पर एक बार फिर हमला बोला है। आरसीपी सिंह ने शराब बंदी मामले में सीएम नीतीश कुमार पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि बिहार में शराब बंदी लागू करने से हो रहे नुकसान के बारे में मुख्यमंत्री को भी पता है। वहीं आरसीपी सिंह ने रोजगार के मुद्दे पर भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। इसके साथ कहा कि कुढ़नी उपचुनाव में जदयू की बुरी तरीक़े से हार होने वाली है। राजद-जदयू के विलय होने की बात कही है।

बेवजह हजारों लोग जेल में बंद हैं- आरसीपी सिंह

बेवजह हजारों लोग जेल में बंद हैं- आरसीपी सिंह

आरसीपी सिंह ने कहा कि सभी जगह शराब बिक रही है, और बेवजह हजारों लोग जेल में बंद हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सिर्फ़ ज़िद पर अड़े हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नालंदा का अंतर्राष्ट्रीय पहचान है, यहां देश विदेश से लाखों पर्यटक घूमने आते हैं लेकिन वो बनारस में ठहरते हैं, क्योंकि यहां एक भी 5 स्टार होटल नहीं है। यही वजह है कि यहां के लोगों को रोज़गार से वंचित रहना पड़ रहा है।

बिहार में युवाओं के लिए रोज़गार नहीं- आरसीपी सिंह

बिहार में युवाओं के लिए रोज़गार नहीं- आरसीपी सिंह

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा कि बिहार से रोज़गार के लिए युवाओं के पलायन के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि बिहार में कई नेशनल और इंटरनेशनल हेरिटेज है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चाहिए कि वह निजी निवेश को बढ़ावा दें। 10 लाख युवाओं को रोज़गार देने की बात कही है लेकिन उन्हें भुगतान कहां से देंगे यह पता ही नहीं है।

'कुढ़नी उपचुनाव में होगी JDU की हार'

'कुढ़नी उपचुनाव में होगी JDU की हार'

जनता को संबोधित करते हुए आरसीपी सिंह ने कहा कि आप सब लोग जान रहे हैं कि नीतीश कुमार अपने किसी नेता को आगे बढ़ाने की बात नहीं करते हैं। बिहार की जनता नीतीश कुमार को एनडीए का मुख्यमंत्री बनाने के लिए वोट दिया था और वो महागठबंधन के मुख्यमंत्री बने हुए है। कुढ़नी उपचुनाव में भविष्यवाणी करते हुए कहा आरसीपी सिंह ने कहा कि कुढ़नी सीट से जद(यू) की बुरी तरह हार होगी। वहीं उन्होंने जद(यू) और राजद के विलय की भी बात कही है।

ये भी पढ़ें: Kudhni By Election: एक तीर से कई निशाने लगाने की कोशिश में मुकेश सहनी, चली ये चुनावी चाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+