Bihar Politics: CM नीतीश कुमार पर पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने साधा निशाना, कही ये बड़ी बात

Bihar Politics: आरसीपी सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने नीतीश कुमार को केंद्रीय मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री बनाने का काम किया, लेकिन वह किस तरह का फ़ैसला लेते हैं, इस बात को सभी लोग जानते हैं। वहीं उन्होंने नीतीश...

Bihar Politics: बिहार में उपचुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है, वहीं विपक्ष के नेता बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार निशाना साधने से नहीं चूक रहे हैं। पहले नीतीश कुमार के उपचुनाव में राजद प्रत्याशियों के लिए चुनावी प्रचार करने को लेकर भाजपा नेता सुशील मोदी ने निशाना साधा था। स्वास्थ्य कारणों से नीतीश कुमार चुनाव प्रचार करने में असमर्थ हुए तो भी वह विपक्ष के निशाने पर आ गए। इसी कड़ी में पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने नालंदा में सीएम नीतीश कुमार पर ज़ुबानी हमला बोला है। उन्होंनें नीतीश कुमार के मोकामा में चुनाव प्रचार नहीं करने पर कटाक्ष किया है।

RCP singh

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने महागठबंधन को अननेचुरल बताया, इसके साथ ही उन्होंन कहा कि भाजपा के साथ नीतीश कुमार को बिहार की जनता ने जनाधार दिया था, जिसका उन्होंने अपमान किया है। वहीं आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसी पार्टी में अगर आप हैं, किसी भी तरह का भेदभाव नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के लिए बुलाये जाने पर नहीं जाना गठंबधन धर्म को नहीं निभाना है।

आरसीपी सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने नीतीश कुमार को केंद्रीय मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री बनाने का काम किया, लेकिन वह किस तरह का फ़ैसला लेते हैं, इस बात को सभी लोग जानते हैं। वहीं उन्होंने नीतीश कुमार से सवाल पूछते हुए कहा कि आप जिस पार्टी में हैं, जिस विधायक की मदद ले रहे हैं, उसमें भाग नहीं ले रहे तो इसका जवाब तो दे ही सकते हैं।

आपको बता दें कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आरसीपी सिंह अपने पैतृक गांव अस्थावां प्रखंड के मुस्तफापुर गांव में पहुंचे थे। जहां समारोह के आयोजन में काफी तादाद में वह अपने कायर्ताओं के साथ मौंजूद थे। इस दौरान आरसीपी सिंह ने तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि दी। लौह पुरुष की जीवनी पर प्रकाश डाला, इसके साथ लोगों को उनके आदर्शों पर चलने की बात भी कही। वहीं उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर निशाना भी साधा।

ये भी पढ़ें: Bihar By Election: राजद प्रत्याशियों के चुनावी प्रचार से नीतीश ने किया किनारा, अटकलों का बाज़ार गर्म

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+