Randhir Trophy Under-19: आदित्य राज बने मिथिलांचल जोन टीम के कप्तान,रणजी ट्रॉफी में मिल सकती है जगह
Randhir Trophy Under-19: बिहार के खिलाड़ी अब क्रिकेट में भी अपने हुनर का लोहा मनवा रहे हैं। कई युवा क्रिकेट में सुर्खियां बटोर चुके हैं, वहीं अब मधुबनी ज़िला के रहने वाले आदित्य राज चर्चाओं में बने हुए हैं। जानकारी मिल रही है कि रणजी ट्रॉफी खेलने के लिए टीम में उन्हें जगह मिल सकती है।
अदित्य राज अचानक से सुर्खियों में कैसे आए? आइए जानते हैं पूरा मामला... दरअसल इन दिनों रणधीर वर्मा अंडर-19 पुरुष रेस्ट ऑफ टूर्नामेंट चल रहा है। इस टूर्नामेंट में बिहार के विभिन्न ज़िलों से खिलाड़ियों ने भाग लिया है।

टूर्नामेंट में खेलने के लिए मिथिलांचल जोन क्रिकेट टीम के कप्तान की ज़िम्मेदारी मधुबनी निवसी आदित्य राज को मिली है। आदित्य राज के पिछले मैचों का परफॉर्मेंस देखने के बाद यह चर्चा तेज़ हो चुकी है कि आने वाले दिनों में उन्हें बिहार टीम की तरफ़ से रणजी ट्रॉफी खेलने का मौक़ा मिलेगा।
आपको बता दें कि बिहार क्रिकेट संघ की तरफ़ से होने वाले ग्रुप ए मैच के लिए रणधीर वर्मा अंडर-19 पुरुष रेस्ट ऑफ मिथिलांचल टीम का ऐलान हो चुका है। भागलपुर जिला क्रिकेट संघ की मदद से सेंडिस कंपाउंड स्टेडियम में यह टूर्नामेंट हो रहा है।
ओंकार नाथ झा (चेयरमैन, मधुबनी जिला क्रिकेट संचालन समिति) ने बताया कि मधुबनी के ऑल राउंडर खिलाड़ी आदित्य राज मिथिलांचल जोन क्रिकेट टीम की कप्तानी करेंगे। वह अपने हुनर और नीतियों से टीम का झंडा बुंलंद करेंगे।
मिथिलांचल जोन टीम में कप्तान अंदित्य राज, तेज गेंदबाज तेजस्वी यादव, ऑल राउंडर चन्द्रेश ठाकुर, बायें हाथ के बल्लेबाज मो. उमर तेज गेंदबाज वैभव मिश्रा और प्रियांशु कुमार सीतामढ़ी जिला से, वहीं दरभंगा ज़िला से मोहम्मद फिरोज, भासवान भारद्वाज, मनीष कुमार और अनिकेत राज को जगह मिली है।
ग्रुप ए में रेस्ट ऑफ मगध जोन, बेगूसराय, बांका और रेस्ट ऑफ मिथिलांचल जोन की टीम होगी। टूर्नामेंट के दौरान 2-3 जुलाई को पहला दो दिवसीय मैच रेस्ट ऑफ मिथिलांचल जोन से हुआ। 5-6 जुलाई को बांका से दूसरा मैच होगा वही 8-9 जुलाई को रेस्ट ऑफ मगध जोन की टीम से तीसरा मैच होगा।












Click it and Unblock the Notifications