रामलला का दीवाना 21 साल का युवा साइकिल से ही निकला अयोध्या, 650 किलोमीटर की करेगा यात्रा
Ram Mandir: अयोध्या के राम मंदिर में 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। देश के कोने-कोने से राम भक्त अपनी आस्था लेकर अयोध्या रामलला के दर्शन को पहुंच रहे हैं। ऐसे ही एक राम भक्त झारखंड धनबाद के 21 वर्षीय युवा सौरभ कुमार हैं, जो धनबाद से अयोध्या तक 650 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर रहे हैं।

16 जनवरी को सौरभ ने शुरू की है साइकिल यात्रा
धनबादा बारामुड़ी निवासी 21 वर्षीय सौरभ कुमार अयोध्या के लिए 16 जनवरी की सुबह 08 बजे साइकिल के जरिए निकल चुके हैं। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन 22 जनवरी को सौरभ अयोध्या पहुंचने का संकल्प लेकर निकले हैं। परिवार और दोस्त उसके इस कदम से काफी खुश हैं।
सौरभ ने वनइंडिया हिंदी से बात करते हुए बताया कि वह 650 किलोमीटर की यात्रा की शुरुआत 16 जनवरी की सुबह 08 बजे धनबाद बरामुड़ी मंदिर से शुरू कर चुके हैं। सौरभ नेशनल हाईवे एनएच टू से होते हुए बरही, डोभी, औरंगाबाद, डिहरी, सासाराम, मुगलसराय के रास्ते आयोध्या जाएंगे।

'हर दिन साइकिल से 100KM चलने की कोशिश है...'
सौरभ ने बताया कि, ''मैं रामभक्त सौरभ कुमार, धनाबद बारामुड़ी से 16 जनवरी की सुबह 08 बजे साइकिल यात्रा के जरिए अयोध्या राम मंदिर तक जा रहा हूं। इस यात्रा में आप सभी का सहयोग और प्यार चाहता हूं। रामजी की कृपा से, मेरी कोशिश 22 जनवरी तक अयोध्या पहुंचने की है। धनबाद से अयोध्या तक दूरी 650 किलोमीटर है, मैं नेशनल हाइवे से जाऊंगा। हर दिन 100 किलोमीटर चलने की कोशिश रहेगी।''
'रामलला के दर्शन कठिन परिश्रम करके करना चाहता हूं...'
सौरभ का कहना है कि, 'जैसे भगवान राम 14 वर्षों का वनवास काट अयोध्या पहुंचे थे...वैसे ही मैं भी उनके दर्शन कठिन परिश्रम करके करना चाहता हूं। ये मेरी भगवान राम के प्रति आस्था है। मैंने साइिकल पर एक ओर तिरंगा झंडा और दूसरी ओर राम नाम का ध्वज लगाया है, मैं अपने इस यात्रा के जरिए... समाज में प्यार और आस्था की भावना फैलाना चाहता हूं। राम का नाम लेकर पूरे समाज को जोड़ने का संदेश लेकर निकला हूं।'
इस यात्रा की हर जानकारी हैशटैग #chaloayodhyachale के साथ सौरभ कुमार अपनी इंस्टाग्राम हैंडल @cycleyatra2024 पर शेयर कर रहे हैं। देशभर से सौरभ जैसे हजारों भक्त अयोध्या भगवान राम के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications