Rakesh Tikait: नीतीश सरकार की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, बड़े आंदोलन की तैयारी में राकेश टिकैत
Rakesh Tikait: ने मंडी बहाल और एमएसपी के मद्देनज़र बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है। इसके साथ ही उन्होंने वीडियो संदेश में भी बिहार में बिहार में मंडी कानून लागू करने की मांग की है। इसके साथ राकेश टिकैत..
Rakesh Tikait अब बिहार सरकार की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत बिहार में कृषि मंडी व्यवस्था की मांग कर रहे हैं। उन्होंने अपनी मांग को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा है। इसके साथ ही राकेश टिकैत ने वीडियो संदेश भी जारी करते हुए बिहार में कृषि मंडी लागू करने की मांग की है। क्सान नेता राकेश टिकैत को बिहार के पूर्व कृषि मंत्री और राजद विधायक सुधाकर सिंह का भी साथ मिल सकता है। सूत्रों की मानें तो राजद विधायक सुधाकर सिंह राकेश टिकैत के आंदोलन की तैयारी के संदेश के बाद रणनीति तैयार करने में जुट गए हैं।

राकेश टिकैत के वीडियो संदेश जारी करने के बाद विधायक सुधाकर सिंह ने भी सोशल मीडियो पर पोस्ट लिखा है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि बिहार में मंडियों को फिर से चालू और एमएसपी के मद्देनज़र भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत ने बिहार के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। सुधाकर सिंह ने लिखा कि पिछले साल किसान यूनियन ने केंद्र सरकार को कृषि कानून को वापस लेने पर मजबूर कर दिया था। वहीं सुधाकर सिंह ने कहा कि बिहार के किसानों के लिए मंडी और एमएसपी की बहुत ही ज़रूरी है। यह बात मैंने पहले भी कही थी, और आज भी कह रहा हूं। कृषि उत्पाद विपणन समिति (एपीएमसी) कानून और'मंडी व्यवस्था बहाल होने तक मैं चैन से नहीं बैठने वाला। इसके साथ ही उन्होंने अपने पोस्ट में किसान नेता राकेश टिकैत का शुक्रिया भी अदा किया है।
आपको बता दें कि राकेश टिकैत ने मंडी बहाल और एमएसपी के मद्देनज़र बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है। इसके साथ ही उन्होंने वीडियो संदेश में भी बिहार में बिहार में मंडी कानून लागू करने की मांग की है। इसके साथ राकेश टिकैत ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है तो बिहार में भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा। बिहार के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह और किसान नेता राकेश टिकैत के मंडी बहाल की मांग को लेकर प्रदेश के किसानों में भी उम्मीद की किरण जगी है। बिहार के किसानों का कहना है कि कृषि मंडी बहाल होने से उन्हें फसलों के अच्छे दाम मिल सकेंगे। अगर सरकार मंडी बहाल और एमएसपी की मांग पूरी नहीं करती है तो सभी किसान राकेश टिकैत की अगुवाई में आंदोलन के लिए तैयार हैं।
ये भी पढ़ें: Cyber Scam: बिहार के मुख्यसचिव के खाते से पैसे उड़ाने की कोशिश, 24 घंटे में शातिर गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications