बिहार के नए DGP बने IPS राजविंदर सिंह भट्टी, शहाबुद्दीन की गिरफ्तारी में था प्रमुख हाथ
राजविंदर सिंह भट्टी 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने सोमवार को बिहार के नए डीजीपी का कार्यभार संभाला।

New DGP of Bihar: बिहार पुलिस नए पुलिस महानिदेशक (Director General of Police of Bihar)राजविंदर सिंह भाट्टी ने सोमवार को कार्यभार संभाल लिया। उनकी गिनती तेज तर्रार अधिकारियों में होती है। इससे पहले वे सीमा सुरक्षा बल (BSF) के पूर्वी के एडीजी के पद पर तैनात थे।
बीएसफ में एडीजी बनाए जाने पहले राजविंदर सिंह भट्टी (Rajwinder Singh Bhatti) साल 2005 में सिवान के एसपी के तौर पर की गई थी। वे लंबे समय तक यहां रहे। सिवान में उनकी पुलिसिंग की उसके चर्चे आज भी हैं। आरएस भट्टी एक सख्त निर्णय लेने वाले पुलिस अधिकारी हैं। उनके बिहार के डीजीपी बनाए जाने से बिहार के बाहुबलियों की नींद उड़ गई है।
बिहार के डीजीपी रहे संजीव कुमार सिंघल का कार्यकाल आज समाप्त हो गया। जिसके बाद आरएस भट्टी को बिहार के नए डीजीपी की कमान सौंपी गई। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद ने इसकी जनकारी रविवार को ही दे दी थी। भट्टी का कार्यकाल अभी 30 सितंबर 2025 तक है। भट्टी पटना के एसपी सिटी के अलावा पूर्णिया, सिवान, बोकारो समेत कई अन्य जिलों में एसपी रह चुके हैं।
शहाबुद्दीन पर कार्रवाई बनाई थी स्पेशल टीम
राजविंदर सिंह भट्टी 1990 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं। भट्टी मूलरूप से पंजाब के रहने वाले हैं। आरएस भट्टी ने कुख्यात अपराधी शहाबुद्दीन पर कार्रवाई के लिए एक स्पेशल टीम गठित की थी। ये टीम शाहबुद्दीन को गिरफ्तार कर पटना लाई थी।












Click it and Unblock the Notifications