रिंकू सिंह किडनैपिंग केस में उनकी पत्नी का बड़ा बयान, कार्तिकेय सिंह के रिश्तेदार ने दी है हत्या की धमकी

पटना, सितंबर 06। बिहार में राजू सिंह किडनैपिंग केस में कानून मंत्री के पद से हटाए गए कार्तिकेय सिंह पर अभी भी गंभीर आरोप लगने का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार को रिंकू सिंह की पत्नी दिव्या सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कार्तिकेय सिंह पर तो आरोप लगाए ही साथ में उन्होंने अपने पति और परिवार की सलामती को लेकर भी अपना डर जाहिर किया।

Rinku Singh Wife

रिंकू सिंह की पत्नी ने कार्तिकेय सिंह पर लगाए गंभीर आरोप

न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए दिव्या सिंह ने कहा है कि उन्हें अपने पति की जान का डर है, क्योंक कार्तिकेय सिंह के रिश्तेदार आलोक सिंह ने उनसे कहा है कि अगर वो इस मामले में समझौता नहीं करते हैं तो राजू सिंह को मार दिया जाएगा, हम काफी डरे हुए हैं, हमें डर है कि हम पर कभी भी कोई भी हमला हो सकता है।

पुलिस से नहीं मिल रही दिव्या सिंह को मदद

दिव्या सिंह ने बताया है कि उन्होंने करीब 15 दिन पहले एसएसपी को खत लिखकर सिक्योरिटी की मांग की थी, लेकिन बहुत दिन हो गए उन्हें उस खत का कोई जवाब नहीं मिला। अब दिव्या सिंह ने चीफ जस्टिस को खत लिखा है और कहा है कि मेरे पति से मिलने आने वाले लोगों का पूरा ब्यौरा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुझे दिया जाए, मुझे कोर्ट के फैसले पर पूरा भरोसा है।

क्या है पूरा मामला?

आपको बता दें कि बिहार सरकार में पूर्व कानून मंत्री रहे कार्तिकेय कुमार सिंह के खिलाफ किडनैपिंग का कस दर्ज है। यह मामला नीतीश कुमार के आरजेडी के साथ जाने के बाद ज्यादा सुर्खियों में आया है। कार्तिकेय सिंह को जब कैबिनेट में शामिल कर लिया गया तो इसका सभी जगह विरोध हुआ। बढ़ते विरोध को देखते हुए कार्तिकेय सिंह ने 16 अगस्त को अपना इस्तीफा नीतीश कुमार को सौंप दिया था। अपहरण के जिस मामले में कार्तिकेय सिंह का नाम आया है वो 2014 का मामला है। इस मामले में कोर्ट ने वॉरट जारि कि भी किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+