नीतीश कुमार पर बरसे Rahul Gandhi, 'क्राइम कैपिटल बन गया है बिहार, हत्या, लूटपाट और गोली मारो नया नॉर्मल'
Rahul Gandhi News: लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी बिहार सरकार और सीएम नीतीश कुमार पर अक्सर ही तीखे तंज करते रहते हैं। कारोबारी गोपाल खेमका हत्याकांड के बाद एक बार फिर उन्होंने नीतीश सरकार और बीजेपी पर हमला बोला है। बिहार में इसी साल चुनाव होने वाले हैं और उससे पहले अपराध की ये घटनाएं एनडीए (NDA) के लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है। बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव भी प्रदेश सरकार पर जमकर हमले बोल रहे हैं। राहुल गांधी भी अपनी बिहार यात्रा के दौरान प्रदेश में क्राइम रेट और बेरोजगारी जैसे मुद्दे उठाते रहे हैं।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखे पोस्ट में बिहार को क्राइम कैपिटल करार देते हुए कहा है कि प्रदेश में लूटपाट और गोलीबारी जैसी घटनाएं आम हैं। बता दें कि पटना में पुलिस स्टेशन से महज कुछ मिनट की दूरी पर कारोबारी गोपाल खेमका की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी है। कुछ साल पहले खेमका के बेटे की भी इसी तरीके से हत्या की गई थी। इस घटना से प्रदेश का सियासी पारा भी चढ़ गया है।

यह भी पढ़ें: US Trade Deal पर Rahul Gandhi का तंज, 'पीयूष गोयल जितनी मर्जी छाती पीट लें, मोदी ट्रंप के सामने झुक जाएंगे'
Rahul Gandhi ने सोशल मीडिया पर नीतीश सरकार को घेरा
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट लिखा है, 'पटना में व्यवसायी गोपाल खेमका की सरेआम गोली मारकर हत्या ने एक बार फिर साबित कर दिया है - भाजपा और नीतीश कुमार ने मिलकर बिहार को "भारत की क्राइम कैपिटल" बना दिया है। आज बिहार लूट, गोली और हत्या के साए में जी रहा है। अपराध यहां 'नया नॉर्मल' बन चुका है - और सरकार पूरी तरह नाकाम।' इस पोस्ट में आगे उन्होंने बिहार की जनता से अपील करते हुए कहा कि इस बार वोट बिहार को बचाने के लिए दें।
पटना में व्यवसायी गोपाल खेमका की सरेआम गोली मारकर हत्या ने एक बार फिर साबित कर दिया है - भाजपा और नीतीश कुमार ने मिलकर बिहार को “भारत की क्राइम कैपिटल” बना दिया है।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 6, 2025
आज बिहार लूट, गोली और हत्या के साए में जी रहा है। अपराध यहां ‘नया नॉर्मल’ बन चुका है - और सरकार पूरी तरह नाकाम।…
बिहार में अक्टूबर-नवंबर में चुनाव होने वाले हैं और अब बहुत कम समय बचा है। इस तरह की आपराधिक घटनाओं पर सोशल मीडिया ही नहीं सियासी मैदान में भी जमकर बवाल होना तय है। पीएम मोदी और एनडीए के नेता जहां जंगलराज का मुद्दा जोर-शोर से उठाते रहे हैं। अब कांग्रेस और आरजेडी भी प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रही है। बिहार के चुनाव में इस बार क्राइम रेट और कानून व्यवस्था बड़ा मुद्दा बनता दिख रहा है।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025: राहुल गांधी की फोटो वाले सेनेटरी पैड बांटकर महिला वोटरों को लुभाना? 'पैडमैन' रणनीति पर बवाल












Click it and Unblock the Notifications