US Trade Deal पर Rahul Gandhi का तंज, 'पीयूष गोयल जितनी मर्जी छाती पीट लें, मोदी ट्रंप के सामने झुक जाएंगे'
Rahul Gandhi On US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि यह बेहतरीन समझौता है और इसे लेकर वह काफी उत्साहित हैं। इसी बीच केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ट्रेड डील पर पूछे एक सवाल के जवाब में कहा था कि भारत के लिए डेडलाइन महत्व नहीं रखता है। हमारे लिए राष्ट्रहित सबसे पहले है। अब राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर गोयल पर तंज कसते हुए लिखा कि वह चाहे जितनी मर्जी छाती पीट लें, ट्रंप के सामने मोदी झुक जाएंगे।
राहुल गांधी इससे पहले ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भी पीएम मोदी पर तंज कस चुके हैं। उन्होंने कहा था कि ट्रंप के एक फोन पर नरेंद्र मोदी ने सरेंडर कर दिया। अब अमेरिका के साथ संभावित व्यापार समझौते को लेकर उन्होंने जोरदार हमला बोला है। उन्होंने फिर ट्रंप के सामने झुक जाने की बात दोहराई है।

यह भी पढ़ें: National Herald Case: ED का ने सोनिया और राहुल गांधी पर 2,000 करोड़ की संपत्ति हड़पने का लगाया आरोप
Rahul Gandhi ने पीएम मोदी के साथ पीयूष गोयल को भी घेरा
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी, 'पीयूष गोयल चाहे जितनी मर्जी छाती पीट लें, मेरे शब्दों पर गौर करें मोदी एक बार फिर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने जाकर सरेंडर कर देंगे।'
बता दें कि अमेरिका के साथ चल रहे व्यापार समझौते पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा था कि हमारी इसे लेकर बातचीत चल रही है। भारत किसी भी समयसीमा के दबाव में नहीं है। हमारे लिए डेडलाइन से ऊपर राष्ट्रहित है। ट्रेड डील पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी कह चुकी हैं कि भारत अपने हितों के साथ समझौता नहीं कर सकता है।
यह भी पढ़ें: National Herald Case: सोनिया गांधी के वकील सिंघवी बोले, 'एक पैसा इधर-उधर नहीं हुआ फिर भी मनी लॉन्ड्रिंग केस'
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पद संभालने के बाद करीब 100 देशों पर जवाबी टैरिफ लगाया था जिसमें भारत भी शामिल है। हालांकि, विरोध होने के बाद उन्होंने इस पर 90 दिनों के लिए रोक लगाई थी। अब यह रोक 9 जुलाई को समाप्त हो रही है। माना जा रहा है कि इसके बाद भारत और अमेरिका किसी समझौते पर पहुंच सकते हैं। भारत और अमेरिका के बीच होने वाली संभावित डील एशिया में शक्ति संतुलन के लिहाज से निर्णायक मानी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications