Pushpa 2 trailer: अल्लू अर्जुन को देखने पटना में 'पगलाई' भीड़, गांधी मैदान में चलीं चप्पल, पुलिस भी परेशान
Pushpa 2 trailer: फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' का ट्रेलर रविवार 17 नवंबर को लॉन्च हो गया। इस फिल्म का फैंस काफी लंबे वक्त से इंतजार कर रहे थे। पुष्पा 2 फिल्म का ट्रेलर लॉन्च के लिए रश्मिका मंदान और अल्लू अर्जुन पटना के गांधी मैदान में पहुंचे थे और ट्रेलर रिलीज किया। इस दौरान अल्लू अर्जुन और रश्मिका को देखने के लिए हजारों की तादात में फैंस गांधी मैदान पहुंचे।
पुष्पा 2 फिल्म की लॉन्चिंग से ठीक पहले अपने फेवरेट एक्टर अल्लू अर्जुन के इंतजार में फैंस बेसबर नजर आए और हंगामा करने लगी। दरअसल, अल्लू के स्टेज पर समय से न आने के चलते, फैंस ने स्टेज पर चप्पल फेंकी। जिसके बाद पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गांधी मैदान में करीब 1 लाख लोग पहुंचे हैं।

होर्डिंग्स पर चढ़ फैंस
गांधी मैदान में साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को देखने के लिए भीड़ बेकाबू हो गई। फैंस गांधी मैदान में लगी 40 मीटर ऊंची होर्डिंग्स में चढ़ गए। इस दौरान भारी सिक्योरिटी के बीच अल्लू अर्जुन और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने गांधी मैदान में एंट्री मारी। ब्लैक कुर्ता-पैंट में अल्लू काफी हैंडसम नजर आए।
अक्षरा सिंह ने लगाए ठुमके, उड़ाया गर्दा
'पुष्पा 2' के ट्रेलर रिलीज के लिए पटना पहुंचे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना से मिलने भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी पहुंचीं। इस दौरान अक्षरा ने 'सामी सामी' गाने पर डांस किया और जोरदार ठुमके लगाए। अक्षरा ने अपने ठुमके से फैंस को इम्प्रेस किया और गर्दा उड़ा दिया।
भीड़ कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने चलाई लाठी
पुष्पा 2 फिल्म की लॉन्चिंग दौरान भीड़ बार-बार बेकाबू हो रही थी, जिसे कंट्रोल करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ रहा है। बता दें, फिल्म की लॉन्चिंग में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा भी शामिल हुए। उन्होंने दोनों कलाकार का स्टेज पर स्वागत किया। इससे पहले पटना एयरपोर्ट पहुंचने पर अल्लू अर्जुन ने अपने फैंस की रिक्वेस्ट पर फिल्म पुष्पा का सिग्नेचर स्टाइल किया।












Click it and Unblock the Notifications