Purnia Bridge Collapse: बिहार के पूर्णिया ज़िले में गिरा ‘भ्रष्टाचार का पुल’, 3 मज़दूर ज़ख्मी
Purnia Bridge Collapse मामले में विभागीय अधिकारी ठेकेदार को ज़िम्मेदार बता रहे हैं, उनका कहना है कि तीन दिन पहले ही पुल निर्माण को लेकर ज़रूर दिशा निर्देश दिए गए थे। ठेकेदार पर कार्रवाई की जाएगी।

Purnia Bridge Collapse: बिहार में एक बार फिर निर्माणाधीन पुल गिरने का मामला सामने आया है। पूर्णिया ज़िले के खपड़ा पंचायत (बायसी प्रखंड) में निर्माणाधीन पुल गिरने से 3 मज़दूर जख्मी हो गए है। मिली जानकारी के मुताबिक 113. 74 लाख रुपये की लागत से बन रहे पुल का एक हिस्सा ढलाई के दौरान गिर गया। PMGSY योजना के तहत निर्माणाधीन पुल गिरने की वजह से स्थानीय लोगों में काफी रोष है, वहीं विभाग के पदाधिकारियों ने घटना को लेकर ठेकेदार को जिम्मेदार ठहराया है। विभागीय अधिकारियों ने सफाई पेश करते हुए कहा कि पुल निर्माण को लेकर दो दिन पहले ज़रूरी दिशा निर्देश जारी किया गया था। बिना किसी सूचना के ठेकेदार मोहम्मद तकसीर ने निर्माण कार्य जारी रखा था।
निर्माणाधीन पुल गिरने की सूचना के बाद विभागीय अधिकारियों के होश उड़ गए। आनन फानन में वह घटनास्थल पहुंचे। घटना के बाद भीड़ जमा होते ही पुल के संवेदक मुंशी वहां से फ़रार हो गए। स्थानीय लोगों के आने के बाद घायल मजदूरों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आपको बता दें कि खपड़ा पंचायत (बायसी प्रखंड) निर्माणाधीन पुल के संवेदक अमौर निवासी मोहम्मद तकसीर आलम हैं। वहीं काम की देख रेख की ज़िम्मेदारी ग्रामीण कार्य विभाग के पास है। 20.10 मीटर लंबे इस पुल का निर्माण हो जाने से चौनी और मलहरिया गांव (खपड़ा पंचायत) के बीच आवाजाही आसान हो जाएगी।
निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले रामू प्रसाद (कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग) ने ठेकेदार को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा कि तीन दिन पहल वह खुद पुल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। कई खामियों को सुधारने के बाद ही पुल ढलाई करने का निर्देश दिया था। संवेदक ने बिना सूचना दिए पुल की ढलाई शुरू करवा दी। संवेदक की लापरवाही की वजह से ही यह हादसा हुआ है। इस पूरे घटना में मोहम्मद तकसीर आलम की लापरवाही नज़र आई है। ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट में करने के लिए राज्य मुख्यालय को रिपोर्ट तैयार कर भेजा जाएगा।
ये भी पढ़ें: Liquor Mafia: इंजीनियर बना शराब तस्कर, लग्जरी गाड़ियों से करता था सप्लाई, दुबई में मनाता था Vacation












Click it and Unblock the Notifications