बिहार: प्रेमी के साथ भागी प्रेमिका, परिजनों ने दर्ज करवाया अपहरण का मामला, युवती के बयानों से उड़े होश
11 जुलाई को युवती अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई थी जिसे हाजीपुर से पुलिस ने बरामद किया था। हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने प्रेमी और प्रमिको को कोर्ट में को पेश किया।
वैशाली, 1 अगस्त 2022। बिहार में प्रेम प्रसंग की आए दिन खबरें देखने को मिलती हैं। वैशाली के जंदाहा थाना क्षेत्र से प्रेम विवाह का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसकी वजह से लड़की परिजन भी कोर्ट में झूठे साबित हो गए। प्रेमिका ने अदालत में अपने प्रेमी को लेकर ऐसा खुलासा किया कि उसके परिजन भी दंग रह गए। कोर्ट में गर्लफ़्रेंड ने अपने प्रेम संबंध के बारे में बताते हुए कहा कि उसने अपनी मर्ज़ी से प्रेमी से शादी की है।

प्रेमी के साथ घर से भाग गई थी लड़की
11 जुलाई को युवती अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई थी जिसे हाजीपुर से पुलिस ने बरामद किया था। हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने प्रेमी और प्रमिको को कोर्ट में को पेश किया। ग़ौरतलब है कि युवती के परिजनों ने पुलिस में लड़की के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। लेकिन लड़की के बयान ने उसके घर वाले को ही झूठा साबित कर दिया। प्रेमिका ने जज के सामने बयान देते हुए कहा कि हम दोनों पहले ही शादी कर चुके हैं और वह अपने प्रेमी के साथ ही जिंदगी गुज़ारेगी।

युवती के बयान से परिजन भी रह गए हैरान
स्थानीय पुलिस ने बताया कि जंदाहा थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती के अपहरण का 11 जुलाई को मामला दर्ज किया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने हाजीपुर से युवती को बरामद किया था। लड़की को बरामद करने के धारा 164 के बयान के लिए पुलिस ने युवती को अदालत में पेश किया। ग़ौरतलब है कि युवती ने धारा 164 के बयान की पेशी में अपहरण की वारदात को सिरे से खारिज कर दिया। उसने कहा कि उसका अपहरण नहीं हुआ था, अपनी मर्ज़ी से प्रेमी के साथ विवाह रचाई है। लड़की इस बयान सुनने के बाद परिजन भी दंग रह गए। वहीं अदालत ने फ़ैसला सुने हुए उसे अपने पति (प्रेमी) के परिजनों को सौंपने का निर्देश दिया।

लड़की ने परिजनों के आरोप को बताया ग़लत
लड़की के पिता ने जंदाहा थाना में बेटी के अपहरण होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। एफआईआर में कहा गया था कि उनकी बेटी नाबालिग है। 16 वर्षीय बच्ची को बहला फुसला कर आरोपितों ने अपहण कर लिया है। इसके साथ ही बच्ची को लौटाने के लिए पांच लाख रुपये की फिरौती भी मांगा है। चांदसराय के रहने वाले अजय कुमार के साथ 6 लोगों के खिलाफ़ मामला दर्ज किया गया था। कोर्ट में पेश हुई लड़की के बयान ने उसके परिवार वाले के आरोपों को ग़लत बतया। इसके साथ उसने कहा कि मेरा अपहरण नहीं हुआ था अपनी खुशी से प्रेमी के साथ शादी रचाई है।
ये भी पढ़ें: Bihar News Update: 100 अंक के विषय में मिले 151 अंक, लोगों ने कहा ये बिहार में ही मुमकिन है












Click it and Unblock the Notifications