बिहारः पूर्णिया में लोजपा नेता अनिल उरांव की हत्या, फिरौती की रकम देने के बाद भी मार डाला
पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां फिरौती की रकम लेने के बाद भी अपराधियों ने तीन दिन से अपह्रत लोजपा नेता अनिल कुमार उरांव की निर्ममता से हत्या कर दी। अपराधियों ने अनिल के परिजनों से फोन कर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। इस दौरान डर के चलते परिजनों ने अपराधियों की बताई हुई जगह पर पैसा भी पहुंचा दिया। लेकिन अनिल उरांव को सही सलामत लौटाने के बजाय उनकी हत्या कर दी। रविवार की सुबह अनिल की लाश केनगर थाना क्षेत्र के भुटहा मोड़ के पास मिली तो इलाके में सनसनी मच गई। देखते ही देखते लोगों की भीड़ वहां जुट गई।

Recommended Video
घटना से आक्रोशित लोगों ने शहर में जमकर बवाल किया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझाने-बुझाने में जुटी रही। पुलिस के अनुसार हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
वहीं लोजपा नेता अनिल उरांव के परिजनों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही से ही अनिल उरांव की जान गई है। पुलिस अगर सही समय पर उन्हें ढूंढ़ लेती तो न फिरौती का रकम देना पड़ता और न ही आज उनकी हत्या होती। वहीं LJP नेता के समर्थक पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। शनिवार को अनिल उरांव समर्थक और परिजनों शहर के मुख्य चौक-चौराहों को जाम कर प्रदर्शन किया था, जिसके बाद पुलिस ने 24 घंटे में अनिल उरांव की बरामदगी आश्वासन दिया था।
वहीं इस पूरे मामले को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि अनिल उरांव जमीन ब्रोकरी का भी काम करते थे। बिहार विधानसभा 2020 में अनिल मनिहारी विधानसभा से लोजपा के टिकट पर चुनाव भी लड़े थे, लेकिन जीत नहीं मिली। उनकी मौत के बाद घर में कोहराम मच गया है। उनके समर्थक पुलिस से हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications