पूर्णियाः ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे मुंशी की निर्ममता से हत्या, जला हुआ मिला शव

पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया जिले के रघुवंश नगर ओपी का मोजमपट्टी गांव में गैंगवार के चलते लगातार हत्या की वारदात हो रही है। बुधवार को बूचन यादव के मुंशी की जिंदा जला कर निर्मम हत्या कर दी गई। बूचन यादव के ईंट-भट्ठे से मुंशी पप्पू सिंह का जला हुआ विभत्स रूप में शव बरामद हुआ। बूचन यादव के साढ़ू गुड्डू का कहना है कि विपक्षी अखिलेश यादव और भूषण यादव ने ही जला कर पप्पू सिंह की हत्या की है।

Purnia goons burnt alive man and killed him

उन्होंने कहा कि पप्पू सिंह बूचन यादव के ईंट-भट्ठा पर करीब 25 वर्षों से काम कर रहा था। बीती रात अपने बेटी से भी उसने मोबाइल से बात किया था। सुबह में ईंट-भट्ठा पर पूरी तरह जला हुआ पप्पू सिंह का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही रघुवंश नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

रघुवंश नगर थाना प्रभारी महादेव कामत ने कहा कि स्थानीय लोगों का कहना है कि यह शव पप्पू सिंह की है। फिलहाल कैसे मौत हुई है यह पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। शव पूरी तरह जला हुआ है, जिस कारण पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेजना पड़ेगा।

वहीं बूचन यादव के साढ़ू का कहना है कि मोजमपट्टी गांव में बूचन यादव और बालों यादव व अखिलेश यादव के बीच कई दशकों से गैंगवार हो रहा है, जिसमें अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है। सिर्फ जनवरी माह में 4 लोगों की हत्या हो चुकी है। हत्या का यह सिलसिला कब थमेगा कहना कठिन है। लगातार हो रही इस तरह की वारदात से गांव में दहशत का माहौल है। गांव वाले डर से कुछ भी बोलने से कतराते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+