पूर्णियाः पूर्व जिला परिषद सदस्य की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया जिले के सरसी थाना क्षेत्र में स्टेट बैंक के सामने पूर्व जिला परिषद सदस्य व वर्तमान जिला परिषद सदस्य अंगुलिका सिंह के पति विश्वजीत सिंह उर्फ रिंटू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार अपराधियों ने पीछे से उनके सिर में गोली मारी, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही सरसी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। एसपी दयाशंकर ने बताया कि रिंटू सिंह की हत्या की सूचना मिली है। पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच कर रही है।

purnia former jila parishad sadasy murder case

परिजनों के बयान का इंतजार है। फिलहाल पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। बता दें कि रिंटू सिंह पहले जिला परिषद सदस्य थे। इस बार उनकी पत्नी अंगुलिका सिंह वहां से जिला परिषद सदस्य चुनी गई हैं। वारदात से 10 दिन पहले रिंटू सिंह ने सरसी थाने में आवेदन दिया था कि अपराधियों द्वारा उनपर हमला किया गया और गोली चलाई गई। शुक्रवार की शाम को करीब पांच बजे सरसी थाना से केवल 100 मीटर दूर रिंटू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही वहां लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है।

वहीं भोजपुर जिले के आयर थाना क्षेत्र के आयर गांव में शुक्रवार शाम भगवान सूर्य की मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प हो गई। बताया जा रहा है कि डीजे बजाने से मना करने पर ग्रामीणों ने पुलिस से धक्का-मुक्की और पत्थरबाजी की। घायलों का इलाज स्थानीय सीएचसी में कराया जा रहा है। घायल पुलिसकर्मियों में ASI दीपक कुमार, होमगार्ड जवान महेंद्र सिंह सहित 2 अन्य जवान शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+