Bihar News: नवजात के जन्म के बाद डॉक्टर और परिजन हैरान, लोगों ने कहा- ये कैसे मुमकिन?
Purnia Mecdical College And Hospital: SNCU वार्ड में अद्भुत बच्चे का इलाज जारी है, ऑपरेशन के लिए बच्चों को हायर सेंटर रेफर किया जाएगा।

Purnia News: शादीशुदा जोड़े के लिए सबसे ज्यादा खुशी का पल तब होता है, जब वह मां-बाप बनते हैं। पूर्णिया जिला के प्राइवेट नर्सिंग होम में अद्भुत बच्चे का जन्म हुआ, जिसके बाद उनके माता-पिता धर्म संकट में पड़ गए हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से वह बच्चों का बेहतर इलाज कराने में असमर्थ हैं।
सोमवार के दिन पूर्णिया के निजी अस्पताल में दो बच्चों ने जन्म लिया है, जिसे देख कर डॉक्टर और परिजन दोनों हैरान रह गए। नवजात के शरीर के सभी अंग अलग-अलग है, लेकिन पेट एक साथ जुडा हुआ है। सिर, पैर-हाथ अलग और पेट एक साथ जुड़े बच्चे के जन्म की खबर आग की तरह फैल गई।
नर्सिंग होम में अद्भुत नवजात को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। जुड़वां नवजात को बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर किया है। फिलहाल उनका पूर्णिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल के SNCU वार्ड में इलाज जारी है। डॉ प्रेम प्रकाश ने (HOD, SNCU, Ward) ने बताया कि दोनों नवजात स्वस्थ और खतरे से बाहर हैं। दोनो बच्चों का सिर्फ पेट जुड़ा हुआ है।
डॉ.प्रेम प्रकाश ने बताया कि इस तरह के मामले को मेडिकल साइंस में कंजाइम पेसेंट कहा जाता है। 50 हज़ार बच्चों में सिर्फ़ 1 बच्चा ऐसे जन्म लेता है। कंजाइम पेसेंट में किसी सिर, तो किसी का हाथ, पैर, तो किसी का पेट जुड़ा रहता है। इस तरह के पेसंट को ऑपरेशन के ज़रिए से अलग किया जा सकता है।
नवजात शिशु के पिता जफर आलम (भोकराहा, नगर थाना क्षेत्र) के रहने वाले) ने कहा कि वह पहली पिता बना है, दो बेटे के एक साथ जन्म लेने से वह धर्मसंकट में हैं। दोनों का शरीर जुड़ा रहने की वजह से ऑपरेशन के लिए डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया है। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है कि पटना जाकर नवजात का इलाज करा सकें।
ये भी पढ़ें: नालंदा हिंसा के निकाले जा रहे सियासी मायने, क्या बदलेंगे प्रदेश के राजनीतिक समीकरण?












Click it and Unblock the Notifications