नीतीश बाबू हमें धोखा देकर लालू यादव की गोद में बैठे, क्या ऐसे बन सकते हैं पीएम: अमित शाह

नई दिल्ली, 23 सितंबर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बिहार के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने पूर्णिया के इंदिरा गांधी स्टेडियम में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मैं यहां आया हूं, ऐसे में लालू और नीतीश की जोड़ी को पेट में दर्द हो रहा। वो कह रहे हैं कि बिहार में झगड़ा लगाने आए हैं, कुछ करके जाएंगे। झगड़ा लगाने के लिए मेरी जरूरत नहीं है लालू जी, आप झगड़ा लगाने के लिए पर्याप्त हो, आपने पूरा जीवन यही काम किया है।

Recommended Video

    Amit Shah ने Purnia से Lalu Yadav और Tejashwi Yadav पर किया बड़ा हमला | वनइंडिया हिंदी | *Politics
    amit

    वहीं सत्ता परिवर्तन पर अमित शाह ने कहा कि क्या राजनीतिक गठजोड़ बदलकर पीएम बन सकते हैं नीतीश बाबू? राजनीति में आने के बाद से उन्होंने कई लोगों को धोखा दिया। अभी हमें छोड़कर वो लालू जी की गोद में बैठ गए, कहीं ऐसा ना हो उनकी पार्टी को छोड़कर वो कांग्रेस की गोद में बैठ जाएं। उन्होंने कहा कि 2014 में नीतीश कुमार के पास केवल 2 लोकसभा सीटें थीं, 'ना घर के रहे थे, न घाट के'। 2024 के लोकसभा चुनाव आने दें, बिहार की जनता लालू-नीतीश की जोड़ी का सफाया कर देगी। हम 2025 के चुनावों में पूर्ण बहुमत के साथ यहां सत्ता में आने जा रहे हैं।

    गृहमंत्री ने कहा कि जब से लालू जी सरकार में जुड़े हैं और नीतीश जी लालू की गोद में बैठे हैं, तब से यहां डर का माहौल बन गया है। मैं आपको कहने आया हूं कि ये सीमावर्ती जिले भारत का हिस्सा हैं। किसी को डरने की जरूरत नहीं है। यहां पर नरेंद्र मोदी सरकार है। हम स्वार्थ और सत्ता की राजनीति की जगह सेवा और विकास की राजनीति के पक्षधर हैं। प्रधानमंत्री बनने के लिए नीतीश बाबू ने जिस एंटी कांग्रेस राजनीति से जन्म लिया था उसी के पीठ में छुरा घोंपकर वो आरजेडी और कांग्रेस के पास चले गए।

    चारा घोटाले का किया जिक्र
    अमित शाह ने जेडीयू और आरजेडी पर निशाना साधते हुआ कहा कि मैं नीतीश कुमार और ललन सिंह से पूछना चाहता हूं, चारा घोटाले में लिप्त लोग आपकी कैबिनेट में मंत्री बने, आप उन्हें कैसे पकड़ेंगे? इसके अलावा वो लालू यादव के दबाव में सीबीआई पर प्रतिबंध लगाने के बारे में सोचने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में अब बिहार पर 'जंगल-राज' का खतरा मंडरा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+