PM मोदी कल करेंगे बिहार का दौरा, जानिए 4 घंटे 40 मिनट का उनका पूरा कार्यक्रम
पटना। बिहार में NDA गठबंधन की सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार 14 अक्टूबर को बिहार आएंगे। पीएम मोदी पटना यूनिवर्सिटी के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे तथा शताब्दी समारोह में शामिल होने के बाद कई कार्यक्रम और मेगा परियोजना का शिलान्यास भी करेंगे। बिहार मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 घंटे 40 मिनट तक रुकेंगे इस दौरान वह कई कार्यक्रमों का उद्घाटन भी करेंगे और बिहार वासियों को कई सौगात भी देंगे। तो आइए जानते हैं क्या है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे का 4 घंटे 40 मिनट का मिनट टू मिनट प्रोग्राम ...

9:10 AM प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से पटना के लिए रवाना होंगे
10:40 AM वह पटना एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे11:00 AM पटना यूनिवर्सिटी के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे।
12:20 PM पटना एयरपोर्ट के लिए जाएंगे
1:15 PM मोकामा पहुंचेंगे
1:25 PM नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत नेशनल हाईवे योजना का शिलान्यास करेंगे
2:30 PM सड़क मार्ग से मोकामा से हेलीपैड के लिए रवाना होंगे।
2:40 PM मोकामा हेलीपैड से पटना के लिए रवाना होंगे
3:10 PM पटना हवाई अड्डा पहुंचेंगे
3: 15 PM दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे
आपको बताते चलें की 14 अक्टूबर को पटना यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार आ रहे हैं यह पहला मौका है जब बिहार में एनडीए गठबंधन की सरकार बनने के बाद नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मंच पर होंगे तो दूसरी तरफ इस मंच पर विपक्षी दल के नेता और पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी मौजूद होंगे। इस तरह 14 अक्टूबर को एक दूसरे के विरोधी नेता लालू, नीतीश और पीएम मोदी एक मंच पर होंगे।












Click it and Unblock the Notifications