राष्ट्रपति चुनाव: लालू का नीतीश पर निशाना, आखिर बीजेपी और जेडीयू में क्या खिचड़ी पकी है?

लालू यादव ने कहा कि रामनाथ कोविंद की पृष्ठभूमिल आरएसएस की रही है। उनकी जो जाति है उसका फायदा बीजेपी गुजरात के विधानसभा चुनाव में उठाना चाहती है।

नई दिल्ली। राष्ट्रपति चुनाव को लेकर आरजेडी और जेडीयू के बीच घमासान तेज होता जा रहा है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने एक बार फिर से जेडीयू अध्यक्ष और बिहार के सीएम नीतीश कुमार को घेरा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जिस तरह से एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का समर्थन कर रहे, ये उनकी ऐतिहासिक भूल है। साथ ही लालू यादव ने नीतीश कुमार से अपने फैसले पर फिर से विचार की अपील की है।

लालू यादव का नीतीश पर निशाना

राष्ट्रपति चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने रामनाथ कोविंद को उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस समेत विपक्ष की 17 पार्टियों ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार को एनडीए उम्मीदवार के मुकाबले में उतारा है। इस फैसले के बाद लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार के बीच ठन गई है। आरजेडी सुप्रीमो लगातार नीतीश कुमार पर अपने फैसले पर विचार करने की बात कह रहे हैं।

लालू बोले, कहीं पे निगाहें, कहीं पे निशाना

लालू बोले, कहीं पे निगाहें, कहीं पे निशाना

शुक्रवार को आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से दलित नेता के तौर पर रामनाथ कोविंद को अपना उम्मीदवार बनाया है, ये कहीं पे निगाहें, कहीं पे निशाना वाली रणनीति है। लालू यादव ने कहा कि रामनाथ कोविंद की पृष्ठभूमिल आरएसएस की रही है। उनकी जो जाति है उसका फायदा बीजेपी गुजरात के विधानसभा चुनाव में उठाना चाहती है। ऐसा इसलिए क्योंकि रामनाथ कोविंद की जाति के लोग गुजरात में 18 फीसदी है। बीजेपी की नजर इसी वोटबैंक को साधने पर है।

लालू यादव ने की नीतीश कुमार से अपील

लालू यादव ने की नीतीश कुमार से अपील

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा कि विपक्षी पार्टियों ने एक सुर में दलित की बेटी, बिहार की बेटी मीरा कुमार को उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार को एक बार फिर से अपने फैसले पर विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मीरा कुमार के समर्थन में 17 पार्टियां हैं।

नीतीश कुमार ने क्यों बदला फैसला?

नीतीश कुमार ने क्यों बदला फैसला?

लालू यादव ने कहा कि नीतीश कुमार ने ही कहा था कि हम विपक्ष के साथ हैं। विपक्ष का फैसला मान्य होगा। हम अभी भी नीतीश की ही राह पर जा रहे हैं। नीतीश कुमार ने ही कहा था कि संघमुक्त भारत बनाना है, लेकिन अब आरएसएस की पृष्ठभूमि के रामनाथ कोविंद को समर्थन कर रहे हैं।

लालू बोले- नीतीश कुमार से मुलाकात करूंगा

लालू बोले- नीतीश कुमार से मुलाकात करूंगा

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने नीतीश कुमार से अपील करते हुए फैसले पर फिर से विचार की बात कही है। रामविलास सहित दूसरे दलों से कहूंगा कि वो बिहार की बेटी मीरा कुमार को लेकर विचार करें। इस दौरान उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने ट्वीट करके बताया कि बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बंडारु दत्तात्रेय के घूस मामले में मामले में रामनाथ कोविंद गवाह बने थे।

बिहार में सरकार को कोई समस्या नहीं- लालू यादव

बिहार में सरकार को कोई समस्या नहीं- लालू यादव

लालू यादव ने इस दौरान कहा कि बिहार में सरकार हमारी चलेगी, सरकार से हम बाहर जाने वाले नहीं हैं। बिहार में जेडीयू-आरजेडी-कांग्रेस की महागठबंधन सरकार को कोई समस्या नहीं है। हालांकि उन्होंने फिर कहा कि नीतीश कुमार राष्ट्रपति चुनाव में ऐतिहासिक गलती नहीं करें। इस दौरान उन्होंने पूछा कि आखिर बीजेपी और जेडीयू में क्या खिचड़ी पकी है? ये पता चलना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+