Muzaffarpur Viral Girl की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने की तारीफ़, जानिए कैसे सुर्खियों में आई थी जाह्नवी?

Viral Girl janhvi News: बिहार की बेटियां अपने हुनर का परचम देश भर में लहरा रही हैं। उनके काम की तारीफ़ अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक हो रही है। आज हम आपको बिहार की एक ऐसी ही बेटी जाह्नवी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने महज़ा 17 साल में अपनी अलग पहचान बना ली है। यहां तक की उनके काम की तारीफ़ राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने भी की है।

बिहार के मुजफ्फरपुर जिला के अम्मा गांव (कटरा प्रखंड) निवासी जाह्नवी ने अपने परिवार के साथ राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुलाकात की। करीब 12 मिनट की हुई मुलाक़ात में जाह्नवी ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को अपने काम के बारे में बताया।

17 Years Old Viral Girl Janhavi

जाह्नवी की मानें तो उसके काम के बारे में सुन राष्ट्पति ने तारीफ़ करते हुए, उसे जारी रखने की बात की। आपको बता दें कि सेक्सुअल राइट और पीरियड्स सब्जेक्ट पर जाह्नवी काम कर रही हैं। पहली बार जाह्नवी उस वक्त चर्चा में आईं थीं, जब उन्होंने आंखों पर सेनेटरी पैड रख कर फोटो क्लिक करवाते हुए लोगों से लैंगिक अधिकार पर खुलकर रखने की अपील की थी।

जाह्नवी ने बताया कि परिवार समेत उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने अपनी बाते उन्हें (राष्ट्रपति) को बताई। दौपदी मुर्मू ने उनकी बातें ग़ौर से सुनीं और कामों की सराहना भी की। जाह्नवी के मुताबिक राष्ट्रपति ने लगातार जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

राषट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने कहा कि देश को इस तरह के काम और लोगों की सख़्त ज़रूरत है। वहीं जाह्नवी कहा कि जिस तरह से राष्ट्रपति ने हौसला अफ़ज़ाई की, उससे एक नई उर्जा मिली है। अब वह आगे और बेहतर काम करने की कोशिश करेंगी।

संतोष कुमार (जाह्नवी के पिता) ने कहा कि पूरे परिवार के साथ राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मुलाक़ात गौरव भर पल था। जाह्नवी ने जब सेक्स और पीरियड काम करना शुरू किया था, तो लोगों ने बहुत आलोचना की थी। आज की तारीख में जाह्नवी की काम से पहचान बनी है, जो लोग तंज कस रहे थे, अब वह तारीफ़ कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+