Bihar News: बौद्ध महोत्सव 2024 की तैयारी शुरू, नये साल पर इस दिन से होगी कार्यक्रम की शुरुआत
Buddhist Festival 2024: बौद्ध महोत्सव 2024 के सफल आयोजन के लिए 16 कार्यसमिति, कोषांग का गठन किया गया है। कार्यसमिति में वरीय नोडल पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी और सदस्यों को नामित करते हुए, सफल आयोजन के लिए सभी ज़रूरी दिशा निर्देश डीएम गया ने दिए।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए कलाकारों के चयन की ज़िम्मेदारी कोषांग की है। इसके तहते अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय और बिहार के नामचीन कलाकारों को चुनना और आमंत्रण पत्र भेजना शामिल है। वहीं कार्यक्रम स्थल के पंडाल, मंच निर्माण, रोशनी, ध्वनि, उद्घोषक की व्यवस्था और मिनट 2 मिनट कार्यक्रम तैयार करना भी है।

बौद्ध महोत्सव 2024 के मद्देनज़र आवासन कोषांग की ज़िम्मेदारी है कि कलाकारों, नामचीन व्यक्तियों के आवासन का इतज़ाम करें। विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था सेल की यह ज़िम्मेदारी है कि पूरे बोधगया के मार्गो, भवनों को एलईडी लाइट से सुसज्जित करना एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति करना तथा खराब स्ट्रीट लाइट की मरम्मत कराना शामिल है। सभी मॉनेस्ट्री एवं होटल को नीले रंग के लाइट से सुसज्जित करना शामिल है।
सफाई एवं पेयजल व्यवस्था कोषांग का दायित्व है कि बोधगया संपूर्ण क्षेत्र की साफ-सफाई एवं पेयजल की व्यवस्था को दुरुस्त रखना। कालचक्र मैदान में पर्याप्त संख्या में शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कराना, पूर्व से अधिष्ठापित शौचालय यूरेनियल तथा पियाऊ की पूरी तरह मरम्मत करवाना, कार्यक्रम स्थल पर लगातार फॉगिंग करवाना शामिल है।
स्वास्थ्य व्यवस्था कोषांग का दायित्व है कि विशिष्ट अतिथियों, अतिथियों, कलाकारों, पर्यटकों एवं कार्यक्रम में भाग लेने वाले व्यक्तियों के स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना शामिल है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोधगया में पर्याप्त बेड, जीवन रक्षक दवाइयां, एंबुलेंस, पर्याप्त चिकित्सक एवं कर्मी की प्रतिनियुक्ति इसके अलावा पांच एंबुलेंस एवं चलंत स्वास्थ्य शिविर की व्यवस्था करवाना सुनिश्चित करें।
परिवहन एवं ट्रैफिक व्यवस्था कोषांग का दायित्व है कि बौद्ध महोत्सव कार्यक्रम में आए कलाकारों एवं विशिष्ट अतिथियों के लिए परिवहन एवं ट्रैफिक व्यवस्था सुगमता रखना। आम जनों को कोई परेशानी ना हो इसके लिए भी अच्छे तरीके से ट्रैफिक प्लान तैयार करते हुए विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर प्रदर्शित करवाना सुनिश्चित करें।
आमंत्रण कार्ड, ब्रोशर, स्मारिका कोषांग का दायित्व है कि आमंत्रण कार्ड, ब्रॉसर, स्मारिका का प्रारूप तैयार करना, मुद्रण एवं वितरण कराना शामिल है। विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था कोषांग का दायित्व है कि बौद्ध महोत्सव के अवसर पर श्रद्धालुओं, पर्यटकों एवं विशिष्ट अतिथियों के लिए अलग-अलग दीर्घा बनाकर बैठने की व्यवस्था कराना तथा कार्यक्रम स्थल की समुचित विधि व्यवस्था सुरक्षा व्यवस्था संधारित करना। कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरा अधिष्ठापन, संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर पदाधिकारी का डेप्लॉयमेंट, अति विशिष्ट व्यक्तियों विशिष्ट व्यक्तियों तथा दर्शक के लिए एग्जिट प्लान तैयार करने का निर्देश दिया गया है।
फूड स्टॉल,विभागीय प्रदर्शनी, महिला महोत्सव सेल की ज़िम्मेदारी है कि कालचक्र मैदान में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी, फूड स्टॉल लगाना एवं महिला महोत्सव का आयोजन कामयाबी से करवाना है। प्रचार प्रसार और तोरण द्वार कोषांग का दायित्व है कि टीवी, रेडियो एवं हार्डिंग के माध्यम प्रचार प्रसार तथा दो मुहान के निकट संबोधि द्वार का लाइट आदि से सुसज्जित कराना बोधगया के विभिन्न स्थलों पर पर्याप्त साइनएज लगाना शामिल है।
पहचान पत्र, भीभीआईपी पास, वाहन पास कोषांग का दायित्व है कि वाहन पास, कलाकारों, अतिथियों के लिए पहचान पत्र गंभीरतापूर्वक उपलब्ध करावे। सेमिनार, सर्व धर्म सभा, पदयात्रा कोषांग की ज़िम्मेदारी है कि पूरी दुनिया से एक्सपर्ट को आमंत्रित कर सेमिनार, सर्व धर्म सभा, पदयात्रा जो डुंगेश्वरी से महाबोधि मंदिर तक आयोजन की पूरी तैयारी करें।
इसके बाद आपदा प्रबंधन कोषांग तथा नियंत्रण कक्ष कोषांग का दायित्व है कि कार्यक्रम स्थल पर 24x7 घंटा नियंत्रण कक्ष की स्थापना करते हुए विभिन्न आने वाले कॉल को फॉलो करते रहें। जिला पदाधिकारी ने कोषांग के तमाम पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि अपने कोषांग के सदस्यों के साथ बैठक कर बौद्ध महोत्सव 2024 के अवसर पर आवंटित कार्यों का वर्क प्लान तैयार कर कार्य कराना सुनिश्चित करें।












Click it and Unblock the Notifications